22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबिहार पहुंचे राहुल गांधी का नीतीश पर बड़ा हमला, जातिगत जनगणना को...

बिहार पहुंचे राहुल गांधी का नीतीश पर बड़ा हमला, जातिगत जनगणना को बताया फर्जी

Published on

पटना,

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे जहां उन्होंने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान संविधान की रक्षा के विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में फेक जाति जनगणना कराई गई. उन्होंने कहा, हम देश में सही तरीके से जाति जनगणना करना चाहते हैं, जाति जनगणना के बगैर देश में सभी का विकास नहीं हो सकता है.

राहुल ने कहां, ‘यह जरूरी है कि देश के अंदर जातियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाए, मैंने संसद में प्रधानमंत्री मोदी के सामने कहा कि आपके सामने ही हम जाति जनगणना लोकसभा और राज्यसभा में पास करा कर दिखाएंगे. जाति जनगणना देश के लिए एक्स-रे और MRI जैसा है, जिससे सही मर्ज की दवा मिलेगी. पता चलेगा कि किस सेक्टर में किस वर्ग से कितने लोग हैं.’

सदाकत आश्रम जाएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान सदाकत आश्रम भी जाएंगे, जो बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति (BPCC) का मुख्यालय है. वहां वह नए स्टाफ क्वार्टर का उद्घाटन करेंगे और हाल ही में बनाए गए नए ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे. इस ऑडिटोरियम का नाम उनकी दादी और पिता के नाम पर रखा गया है.

बिहार कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल की बैठक
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह पहुंचने पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया था. राहुल गांधी का यह दौरा खास है क्योंकि यह लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बिहार में उनकी पहली यात्रा है और इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं.कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर काफी उत्साह है. माना जा रहा है कि यह दौरा बिहार में पार्टी को मजबूती देने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने के लिहाज से अहम होगा.

जेडीयू ने किया पलटवार
वहीं राहुल गांधी के दिए बयान पर अब जेडीयू की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में हुई जाति आधारित गणना पर सवाल खड़ा करने का राहुल गांधी को कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this