6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिस्मृति ईरानी के बचाव में राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- किसी को...

स्मृति ईरानी के बचाव में राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- किसी को अपमानित करना कमजोरी का प्रतीक

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी ने स्मृति इरानी को लेकर ऐसा पोस्ट लिखा है, जिसे लेकर सियासी गलियारे में चर्चा का दौर शुरू हो गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि लोगों को अपमानित करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं। स्मृति इरानी या किसी अन्य नेता के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी ने इस पोस्ट के जरिए एक तरह से उन लोगों को टारगेट किया जो स्मृति इरानी को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे। इन्हीं को लेकर कांग्रेस नेता ने क्लीयर मैसेज के जरिए सख्त चेतावनी दी है।

स्मृति को लेकर राहुल ने क्या कहा
राहुल गांधी ने ये पोस्ट ऐसे समय में लिखी है जब एक दिन पहले ही स्मृति इरानी ने लुटियंस जोन में अपना सरकारी बंगला छोड़ दिया। जिसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट किए गए। इनमें कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ता भी शामिल थे। ऐसे ही यूजर्स को लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, ‘जीवन में हार-जीत तो होती रहती है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति इरानी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और बुरा व्यवहार करने से बचें। लोगों को अपमानित करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।’

कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से राहुल की अपील
राहुल गांधी का ये कमेंट बेहद अहम माना जा रहा। एक तरह से उन्होंने अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बीजेपी नेताओं पर डायरेक्ट गलत कमेंट से बचने की अपील की है। उन्होंने समझाया कि स्मृति इरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह के बुरे व्यवहार से बचना चाहिए।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...