17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'बीजेपी नहीं हार सकती' वाले नेरेटिव पर बोले राहुल- कांग्रेस ने कई...

‘बीजेपी नहीं हार सकती’ वाले नेरेटिव पर बोले राहुल- कांग्रेस ने कई ज्यादा साल राज किया

Published on

लंदन,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन दौरे पर हैं. उनकी तरफ से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में संबोधन दिया गया है. उनके कई बयानों पर चर्चा तेज चल रही है. अब ऐसे ही एक इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर विस्तार से बात की है. उनकी तरफ से देश की समस्याओं के बारे में बताया गया है, बीजेपी को आईना दिखाया गया है और चीन के आक्रमक रवैये पर भी अपने विचार व्यक्त किए हैं.

राहुल गांधी ने कांग्रेस के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस तो एक विचार है. हमने देश को बीजेपी की तुलना में कई ज्यादा साल चलाया है. लेकिन मीडिया में ऐसा नेरेटिव चलाया जाता है कि बीजेपी को कोई हरा नहीं सकता है. मैं कभी भी मीडिया में कोई नेरेटिव नहीं चलाता हूं. मैं जमीन पर जा लोगों की बात सुनता हूं. राहुल ने जोर देकर कहा कि वर्तमान में भारत के सामने चार बड़ी समस्याए हैं. सबसे पहली बेरोजगारी, फिर महंगाई, तीसरी महिलाओं के खिलाफ अपराध, चौथी कुछ लोगों के हाथों में सारी संपत्ति का होना. अब ये समस्याएं तो हैं, लेकिन राहुल गांधी मानते हैं कि भारत का भविष्य बेहतरीन है. वे जोर देकर कहते हैं कि देश में और अच्छा करने की पूरी क्षमता है.

इस बारे में राहुल कहते हैं कि भारत के पास अपनी एक मजबूत जगह है. मैं तो काफी आशावादी हूं, बस कुछ समस्याएं मुझे अभी दिख रही हैं. मैं काफी सकारात्मक हूं. ये हमारे डीएनए में है. हम वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा से प्रेरित हैं. अब राहुल ने लोकतंत्र को लेकर भी साफ कहा है कि अगर हर डेमोक्रेसी को सीखना होगा, लगातार खुद को बदलते रहना होगा. राहुल मानते हैं कि लोकतंत्र में नेताओं को हमेशा बोलने का शौक रहता है. लेकिन उन्होंने शांत रहने की ताकत को समझा है. उनके मुताबिक जितना वे शांत रहे हैं, उतना बेहतर उन्होंने चीजों को समझा है.

अब राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के उदेश्यों को लेकर भी बात की है. वे कहते हैं कि जब मैंने पहले राजनीति शुरू की थी, मेरा भारत और राजनीति को लेकर एक ही दृष्टिकोण रहता था. मुझे लगता था कि जो भारतीय अपने विचार रखना चाहता है, वो ऐसा कर सकता है. लेकिन अब वो स्थिति नहीं है. अब आवाजों को दबाया जा रहा है. इस समय बीजेपी और संघ संस्थानों के काम में हस्तक्षेप कर रही है. इसी वजह से मैंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...