15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराजनीति‘राहुल को सच बोलने की सजा मिली, लोकतंत्र का गला घोंटा जा...

‘राहुल को सच बोलने की सजा मिली, लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा’ ; जयराम रमेश

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई। बुधवार को मानहानि मामले में सूरत की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने राहुल गांधी दोषी करार देते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि उन्हें उसी दिन तुरंत जमानत भी मिल गई थी। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर अपने नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां कांग्रेस नेताओं अभिषेक मनु सिंघवी और जयराम रमेश ने पार्टी का पक्ष रखा।

सरकार बौखला गई है- अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अभिषेक सिंघवी ने कहा, “सरकारी संस्थाओं का दमन हो रहा है। राहुल को सच बोलने की सजा मिली है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। ” कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह निडर होकर बोलते रहे हैं। जाहिर है, वह इसकी कीमत चुका रहे हैं। सरकार बौखला गई है। यह सरकार परेशान है क्योंकि वह तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करते हैं। यह सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तकनीक खोज रही है।”

राहुल गांधी की आवाज को दबाना आसान नहीं
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “राहुल गांधी की आवाज को दबाना आसान नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि ऐसी चीज जो कानून में गलत है उसका सही रूप से अवलोकन किया जाएगा और हमें कनविक्शन स्टे जल्द से जल्द मिलेगा।” कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमें कनविक्शन स्टे पर मिलेगा जो इस अयोग्यता के आधार को ही समाप्त कर देगा। हमें कानून पर पूरा भरोसा है। हमें विश्वास है कि हम निकट भविष्य में विजयी होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई- जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा, “भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। वो जानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी है।” संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। वहीं, लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...