18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयमहिला की करंट से मौत के बाद 'कठघरे' में रेलवे! पति ने...

महिला की करंट से मौत के बाद ‘कठघरे’ में रेलवे! पति ने की सख्त एक्शन की मांग

Published on

नई दिल्ली,

रेलवे की लापरवाही के कारण जान गंवाने वाली महिला साक्षी आहूजा (38) के पति अंकित ने इस हादसे पर सवाल खड़े करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने की मांग की है. अंकित ने बताया कि उनका परिवार वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था. उन्होंने रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म की तरफ जैसे ही कदम बढ़ाया वहां पानी पड़ा हुआ था, जैसे ही साक्षी का कदम पानी में पड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई और वहीं गिर गई.

अंकित ने आगे बताया कि बच्चे ने पहले पोल को नहीं छुआ था. इस बीच मां को बचाने के लिए साक्षी की 6 साल की बच्ची आगे, लेकिन वहां खड़े एक सज्जन ने उसको रोक दिया, जिससे उसकी भी जान बच गई. उन्होंने बताया कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, वहां कोई एंबुलेंस तक मौजूद नहीं थी. साक्षी को वैन में लेकर लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने डेथ ऑन अराइवल बताया. अब अंकित चाहते हैं कि उनकी पत्नी के साथ जो हादसा हुआ उसके लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उनको कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरीके के हादसे का कोई शिकार ना हो.

वाटर लॉगिंग की वजह से हुआ हादसा
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह बड़ी लापरवाही सामने आई थी, जिसमें एक महिला की जान चली गई थी. दरअसल, महिला जब स्टेशन जा रही थी, उस समय बारिश की वजह से वाटर लॉगिंग हो चुकी थी. रास्ते में भरे पानी से बचने के लिए महिला ने बिजली के खंभे का सहारा लिया तो करंट का झटका लग गया. आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई.

रात से ही हो रही थी तेज बारिश
रेलवे के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा नाम की महिला सुबह करीब साढ़े 5 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थीं. महिला के साथ दो अन्य महिलाएं और 3 बच्चे थे. वहां रात से ही तेज बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से वहां स्टेशन के आसपास पानी भरा हुआ था.

खंभे के आसपास खुले पड़े थे बिजली के तार
बताया जा रहा है कि जो खंभा लगा है, उस पर बिजली के खुले हुए तार थे, इसी वजह से करंट आ गया. महिला के रास्ते से निकलते वक्त उन्हें करंट का झटका लग गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. रेलवे के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार इसमें किसकी लापरवाही थी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...