6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयएमपी और राजस्थान में बारिश बनी विलेन, ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, बुरा...

एमपी और राजस्थान में बारिश बनी विलेन, ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, बुरा हुए हालात

Published on

नई दिल्ली,

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से राजस्थान के किसानों को भारी नुकसान हुआ है. जालौर और बाड़मेर जिले में काफी बड़े पैमाने पर फसलों पर इसका असर पड़ा है. अचानक आई इस विपदा से परेशान किसानों ने केंद्र सरकार से उचित मुआवजा देकर नुकसान की भरपाई करने की मांग की है.

2.13 अरब रुपये की फसल की फसल बर्बाद
जालौर कृषि विभाग के उपनिदेशक आरबी सिंह ने बताया कि यहां सबसे ज्यादा इसबगोल की फसल को नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसबगोल की 80 प्रतिशत तक की फसल बर्बाद हो गई है. इसी के साथ, जीरा,सरसों,अरण्डी, तारामीरा, गेंहू की 30 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है. दावे के मुताबिक, जिले में 35600 हेक्टेयर में खड़ी 2.13 अरब रुपये की फसल नष्ट हो गई है. किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. ऐसे में जालोर के सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उचित मुआवजे की मांग की है.

बाड़मेर में भी किसानों के अरमानों पर फिरा पानी
वहीं, बाड़मेर जिला मुख्यालय के आसपास के गांवों समेत चौहटन, बायतु, गुड़ामालानी, सेड़वा, धोरीमन्ना में बारिश और ओलावृष्टि से दर्जनों गांवों में किसानों की फसलें चौपट हो गईं. होली पर्व के ठीक बाद फसलों की कटाई होनी थी. किसान अच्छी आमदनी की आस लगाए बैठे थे, लेकिन बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया.

मध्य प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते मध्य प्रदेश के किसानों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है. खेतों में खड़ी लहलहाती फसल ओलावृष्टि से मुरझा गई है. कई जगह पर फसल 80 फीसदी तक खराब हो गई है.भोपाल से सटे खजूरी कलां गांव में बेमौसम बारिश के चलते किसानों की गेहूं की फसल तकरीबन खराब हो चुकी है. किसान अब फसल मुआवजा और फसल बीमा के भरोसे हैं. सरकार से यही मांग कर रहे हैं कि जल्द ही उन्हें, कम से कम, लागत का पैसा मिल जाए. किसानों का ये दर्द एमपी के अलग-अलग जिलों से भी सामने आ रहा है. आगर मालवा और विदिशा का भी यही हाल है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...