21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबारिश दे रही राहत लेकिन अभी और गर्मी झेलने के लिए हो...

बारिश दे रही राहत लेकिन अभी और गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार… वैज्ञानिकों ने कहा- आ गया अल नीनो

Published on

नई दिल्ली

भारत सहित पूरी दुनिया भीषण गर्मी, घातक चक्रवात और मानसून की कमी के कारण सूखे के जोखिम से जूझ रही है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि समुद्र के गर्म होने की घटना अल नीनो अब आधिकारिक तौर पर आ गया है। यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार, अल नीनो तापमान में नए रिकॉर्ड बना सकता है। खासकर उन क्षेत्रों में जो पहले से ही अल नीनो के दौरान औसत से अधिक तापमान का अनुभव करते हैं।

स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अल नीनो आम तौर पर हर दो से सात साल में होता है और इसमें मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास समुद्र की सतह औसत से ज्यादा गर्म हो जाती है। अंतिम अल नीनो घटना फरवरी और अगस्त 2019 के बीच हुई थी लेकिन इसके प्रभाव कुछ ज्यादा नहीं हुए थे। एनओएए के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर के एक भौतिक विज्ञानी मिशेल एल हेयुरेक्स ने कहा, अल नीनो कई तरह के प्रभाव पैदा कर सकता है, जैसे कि दुनिया भर के कुछ स्थानों में भारी बारिश और सूखे के जोखिम को बढ़ाना। उन्होंने कहा, अल नीनो तापमान के लिए नए रिकॉर्ड बना सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जो पहले से ही अल नीनो के दौरान औसत से अधिक तापमान का अनुभव करते हैं।

पिछले महीने, अल नीनो से पहले की घटना केल्विन तरंगें भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में दक्षिण अमेरिका के तट की ओर बढ़ी। नासा के अनुसार, देखा गया कि केल्विन तरंगें – जो समुद्र की सतह पर लगभग 2 से 4 इंच (5 से 10 सेंटीमीटर) ऊंची और सैकड़ों मील चौड़ी हैं – पश्चिम से पूर्व की ओर भूमध्य रेखा के साथ दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट की ओर चली हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष अल नीनो के आने से वैश्विक तापमान कितना तक जाएगा, इसके बारे में कुछ पता नहीं है। साथ ही यह अगले पांच वर्षों के भीतर ग्लोबल वामिर्ंग 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार करने में अपना योगदान दे सकता है, जिससे विनाशकारी जलवायु परिवर्तन हो सकता है।

दक्षिणी कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के प्रोजेक्ट साइंटिस्ट जोश विलिस ने कहा, हम इस अल नीनो की घटना को बाज की तरह देख रहे हैं। विलिस ने कहा, अगर यह बड़ा है, तो दुनिया रिकॉर्ड वामिर्ंग देखेगी, लेकिन दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में सर्दी के मौसम के दौरान बारिश देख सकते हैं। वैश्विक तापमान इस महीने रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है, जो कि अल नीनो से पहले एक अशुभ संकेत है। यह संभावित रूप से 2023 को अब तक का सबसे गर्म वर्ष बना सकता है। अल नीनो घटना के कारण अत्यधिक गर्म मौसम के कारण इंडोनेशिया में 8,70,000 हेक्टेयर कृषि भूमि में सूखा पड़ा और फसल पूरी तरह नष्ट होने का अनुमान है।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में अल नीनो के चलते मानसून के आने में देरी हुई। हालांकि चक्रवात बिपोरजॉय ने इसमें अहम भूमिका निभाई। स्काईमेट के एक अधिकारी ने कहा, अप्रैल 2023 में, एक अल नीनो वॉच जारी किया गया था, जो अल नीनो सदर्न ओशिलेशन घटना की शुरूआत का संकेत देता है। तब से, सभी सूचकांक सकारात्मक-तटस्थ बने हुए हैं। भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर का आधा हिस्सा अभी भी सीमा रेखा पर है, जबकि पूर्वी भाग लगातार वामिर्ंग प्रदर्शित कर रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...