18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराजस्थान: खनन से बन रहीं कृत्रिम झीलें, 4 जिलों में बने 1000...

राजस्थान: खनन से बन रहीं कृत्रिम झीलें, 4 जिलों में बने 1000 पहाड़, बढ़ रहा भूकंप का खतरा

Published on

बीकानेर

भूगर्भ में छिपे खनिज के खजाने को लूटने की होड़ भविष्य में भूगर्भीय घटनाओं को बढ़ा सकता है। सरकारें सिर्फ अपने फायदे को देख रही है, जबकि बजरी और स्टोन क्षेत्रों में माइनिंग वेस्ट के एक हजार से ज्यादा मानव निर्मित पहाड़ बन चुके हैं। इनमें कुछ की ऊंचाई 500 फोट से भी ज्यादा है। इनके पास खुदाई से बनी गहरी खानों में बारिश का पानी भरने से कृत्रिम झीलों का रूप लेने लगी है। इससे प्रदेश का पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ रहा है।

इसकी अनदेखी का खमियाजा भविष्य में भूगर्भीय घटनाओं के रूप में भुगतना पड़ सकता है। बीकानेर क्षेत्र की भूमि में 20 से 100 फीट गहराई में बजरी और व्हाइट क्ले जैसे खनिज है, यहां कई खानों में 30-40 साल से खनन चल रहा है। बीकानेर-जैसलमेर मार्ग पर कोलायत क्षेत्र में करीब 50 किलोमीटर एरिया पहले समतल बंजर भूमि वाला था।

अब माइनिंग वेस्ट के ढेर पहाड़ों के रूप में नजर आने लगे है। बीकानेर-जोधपुर हाईवे से लगते बरसिंहसर और पलाना के कोयला खनन क्षेत्र में काले मलबे के पहाड़ बन चुके हैं। प्रदेश के अन्य खनन क्षेत्रों पर नजर डाले तो भी भूतल के हालात तेजी से बदल रहे हैं।

राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर के व्याख्याता विपिन सैनी का कहना है कि खनन से गहरी खाद बनने और मलबे के ढेरों से डेजर्ट इको सिस्टम में बदलाव आ सकता है। अभी प्रदेश का अधिकांश क्षेत्र सिटी लो डेसिटी भू-कंपन वाला है। खनन से भूमि पर किसी प्वाइंट पर दबाव बढ़ रहा है तो किसी प्वाइंट पर गहरी खदान बनने से यहां खाली जगह हो रही है। यह लो डेसिटी से हाई डेसिटी में शिफ्ट हो सकता है।

भीलवाड़ा… जहाजपुर हमीरगढ़ क्षेत्र में खनन से करीब 20 मलबे पहाड़ बन गए है। इनका असर जल पर पड़ रहा है। व्याशि के समय खदानों में पानी भरता है जिसे पंप से बाहर निकालते हैं।

उदयपुर… उदयपुर में केसरियाजी ओड्यास O मटारमा दरोली और राजसमंद के भाषा पसंद मोखमपुरा करजय घाटी क्षेत्र में माइनिंग वेस्ट की डम्पिंग होती है। यहां के पुराने ढेर हैं। उदयपुर से 15 किमी दूर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बलीचा स्थित लाई गांव के पहाड़ों के बीच पानी भरने से कृत्रिम झील बनी है।

कोटा… कोटा स्टोन की खानों की खुदाई के मलबे के पहाड़ हैं। रामगंजमंडी पेट मोडक, साखेड़ी आदि में कोटा स्टोन के मलबे के पहाड़ बन गए हैं मलबे का उपयोग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण में किया गया है। जमीन बंजर हो गई है। बंद खानों में पानी भरा रहता है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...