21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यराजस्थान: अशोक गहलोत का RSS-BJP पर हमला, ERCP पर पूछा- समझौता गुप्त...

राजस्थान: अशोक गहलोत का RSS-BJP पर हमला, ERCP पर पूछा- समझौता गुप्त क्यों रखा?

Published on

जयपुर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को मुखर होकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर हुए। उन्होंने ईआरसीपी और अंबेडकर जैसे मुद्दों पर बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाए। गहलोत ने कहा कि आरएसएस बीजेपी को ना संविधान पर भरोसा है और ना ही अंबेडकर प, ये तो सबके सामने प्रूफ है। उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस के मुखिया ने तो संविधान मानने से ही इनकार कर दिया था।

ईआरसीपी प्रोजेक्ट का समझौता गुप्त क्यों रखा गया ?
इस दौरान अशोक गहलोत ने पीकेसी-ईआरसीपी प्रोजेक्ट पर भी बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने योजना का नाम बदलने और इस पर हुए समझौते को गुप्त रखने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। गहलोत ने ईआरसीपी के मुद्दे पर कहा कि ‘प्रधानमंत्री ने आकर पीकेसी का नाम बदलकर पीकेसी-ईआरसीपी कर दिया। लेकिन इस समझौते को गुप्त क्यों रखा जा रहा है? क्या इसमें राजस्थान के हितों की रक्षा हो रही है या नहीं? गहलोत ने कहा कि पानी की समस्या आज़ादी के बाद से ही रही है। प्रदेशवासियों को चिंता है कि समझौता गुप्त क्यों है? सिर्फ शिलान्यास करने से कुछ नहीं होता। मध्य प्रदेश के साथ क्या समझौता हुआ है, यह बताया जाना चाहिए। ‘

भांकरोटा टैंकर ब्लास्ट हादसे पर जताया दुख
अशोक गहलोत ने इस दौरान राहुल गांधी की राजनीति को सत्य-अहिंसा की राजनीति बता तारीफ की। इस दौरान अशोक गहलोत ने जयपुर भांकरोटा टैंकर ब्लास्ट हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से सरकार से सबक लेने की अपील की। गायक अभिजीत के महात्मा गांधी पर दिए बयान को उन्होंने ‘सिरफिरा’ करार दिया।

बीजेपी से पूछा सवाल- अंबेडकर के लिए क्या किया ?
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दौरान अपनी पार्टी का पुरजोर समर्थन भी करते दिखे।अंबेडकर को लेकर हो रही राजनीति पर गहलोत ने सवाल किया कि बीजेपी ने अंबेडकर के लिए क्या किया? जबकि कांग्रेस ने उन्हें संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया। “इन लोगों (RSS-BJP) का विश्वास न संविधान पर था, न अंबेडकर पर था। ये तो सबके पास प्रूफ है। आरएसएस के मुखिया ने तो संविधान मानने से…” गहलोत ने आगे कहा, “अंबेडकर को कांग्रेस ने सम्मान दिया। उन्हें संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया। इन्होंने बनाया क्या? लॉ मिनिस्टर इन्होंने बनाया क्या?”

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...