21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यवाह राजस्थान वाह.... : तमंचे की नोक पर ससुराल वालों का कहर!...

वाह राजस्थान वाह…. : तमंचे की नोक पर ससुराल वालों का कहर! स्कूल के बाहर कर दिया अपनी बहू से कांड

Published on

भरतपुर

राजस्थान में गृह राज्य मंत्री के जिले डीग में एक कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा का बदमाशों ने उस समय तमंचे की नौक पर अपहरण कर लिया जब वह स्कूल से पेपर देकर निकली ही थी। जब छात्रा वहां मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की तो अपहरणकर्ताओं ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। नाबालिग के पिता ने पहाड़ी थाने में शिकायत दी है। नाबालिग के पिता का कहना है की उनकी नाबालिग बेटी की शादी हो चुकी थी। छात्रा अपने पिता के पास ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

https://x.com/GovindDotasra/status/1871446204506382837?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1871446204506382837%7Ctwgr%5Ed775c74b85671289bb24c07e843384a68848ac66%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Frajasthan%2Fbharatpur%2Frajasthan-10th-class-student-kidnapping-case-in-deeg-bharatpur-know-latest-update%2Farticleshow%2F116624710.cms

स्कूली छात्रा की एक साल पहले हुई थी शादी
नाबालिग के पिता ने पहाड़ी थाने में शिकायत देते हुए बताया उसने 1 साल पहले अपनी 14 साल की बेटी की शादी गोपालगढ़ इलाके के रहने वाले युवक से करवाई थी। शादी के बाद जैसे ही वह अपनी ससुराल गई तो उसके ससुराल वाले नाबालिग से दहेज की मांग करने लगे। जिसके बाद नाबालिग का पिता अपनी बेटी को अपने घर पहाड़ी ले आया।

ससुराल वालों ने बंदूक की नोक पर किया अपहरण
ससुराल से वापस आने के बाद छात्रा अपने पिता के साथ रह रही थी और पिता उसे पढ़ा रहे थे। अभी नाबालिग 10वीं क्लास में पढ़ रही थी। नाबालिग अर्धवार्षिक पेपर देने के लिए स्कूल गई थी। पेपर देने के बाद जैसे ही वह स्कूल के गेट से बाहर आई तो उसके ससुराल वालों ने उसकी कनपटी पर देसी कट्टा लगा दिया। जब नाबालिग ने शोर मचाया तो आसपास के लोग नाबालिग को बचाने के लिए पहुंचे। तब अपहरणकर्ताओं ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अपहरणकर्ता नाबालिग को कार में डालकर ले गए।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...