18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यराजस्थान : स्कूल में 'गंदा काम' करने वाले मास्टर-मास्टरनी पर चला चाबुक,...

राजस्थान : स्कूल में ‘गंदा काम’ करने वाले मास्टर-मास्टरनी पर चला चाबुक, अब होगा जिंदगी भर का पछतावा

Published on

जयपुर:

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पिछले दिनों एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी। एक सरकारी स्कूल के अध्यापक और अध्यापिका की घिनौनी हरकत सामने आई थी। शिक्षा के मंदिर यानी स्कूल में प्रिंसिपल के चेंबर में वे अश्लील हरकतें करते थे। उनकी हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस गंदी हरकत से शिक्षा विभाग को शर्मसार होना पड़ा। अब सरकार ने बेहुदा हरकत करने वाले अध्यापक और अध्यापिका को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। चित्तौड़गढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

गंदी हरकतों पर पहले निलंबित, अब बर्खास्त
जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ की ओर से अध्यापक अरविंद व्यास और अध्यापिका कांता पाण्डिया को सरकारी नौकरी से बर्खास्त किया है। ये दोनों राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आजोलिया का खेड़ा, पंचायत समिति गंगरार में पदस्थापित थे। चार पांच दिन पहले जब इन दोनों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग ने 18 जनवरी को दोनों को निलंबित कर दिया था। उनकी हरकत पर दोनों को 20 जनवरी तक स्पष्टीकरण देने का समय दिया गया था। तय तिथि तक अरविंद व्यास ने कोई जवाब नहीं दिया जबकि अध्यापिका ने कहा कि वीडियो को एडिट करके वायरल किया गया है। जांच दल ने दोनों के कृत्य के घृणित मानते हुए बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई।

देशभर में छवी हुई धूमिल
अध्यापक अरविंद व्यास और अध्यापिका कांता पाण्डिया को सरकारी नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश में यह भी लिखा गया है कि उनके कृत्य से राजस्थान की छवि देशभ में धूमिल हुई है। जो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वे देशभर में फैल गए हैं। राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों और टीवी चैनल की सुर्खियों में भी इसी घटना के समाचार प्रकाशित और प्रसारित हुए हैं। इससे राजस्थान को शर्मसार होना पड़ा है। इस कृत्य में माफी नहीं दी जा सकती।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this