25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयराजस्थान: खनन के खिलाफ आत्मदाह करने वाले संत की दिल्ली में मौत

राजस्थान: खनन के खिलाफ आत्मदाह करने वाले संत की दिल्ली में मौत

Published on

नई दिल्ली,

राजस्थान में अवैध खनन के खिलाफ आत्मदाह करने वाले संत विजय बाबा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. उनका शरीर 80 प्रतिशत जल गया था और बाद में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था.

राजस्थान के बृज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ विजय दास 500 से ज्यादा दिन तक धरने पर बैठे थे. उन्होंने 501वें दिन खुद को आग लगा ली थी, जिसमें वो गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था. हालत गंभीर होने के बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां आज तड़के सुबह करीब 2.30 बजे उनकी मौत हो गई.

19 जुलाई से टावर पर चढ़े हैं साधु
ब्रज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ एक और संत नारायण दास भी धरने पर हैं. नारायण दास बाबा 19 जुलाई से मोबाइल टावर पर चढ़े हुए हैं. पुलिस-प्रशासन के अधिकारी नारायण दास की मान-मनौव्वल में जुटे हैं. प्रशासन की ओर से संत नारायण दास को मनाने के लिए की जा रही कोशिशें भी बेअसर होती दिख रही हैं.

नूंह में डीएसपी की डंपर से कुचलकर हत्या

संत विजय दास के धरने ने तब तूल पकड़ा, जब हरियाणा के नूंह में डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की खनन माफियाओं ने डंपर से कुचलकर हत्या कर दी. डीएसपी ने नूंह जिले में चल रहे अवैध खनन को रोकने पहुंचे थे, जहां माफियाओं ने उन्हें मार दिया.

Latest articles

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...