25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'सैंया भये कोतवाल तो डर काहेका', राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल ने थाने...

‘सैंया भये कोतवाल तो डर काहेका’, राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल ने थाने में ही खेला 80 लाख का खेल

Published on

केकड़ी

राजस्थान के केकड़ी जिले के भिनाय पुलिस थाने में एक कांस्टेबल दशरथ ने हैरान कर देने वाला कारनामा किया। इस दौरान कानून की रखवाली करने वाले कांस्टेबल ने ही पुलिस थाना के माल खाने से डोडा पोस्त के 36 कट्टे चुरा कर बेच दिए। इनकी बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपए थी। आरोपी काॅस्टेबल मालखाने से दो और कट्टे निकालकर उन्हें बेचने की फिराक में था। इस बीच अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया, तब उसका यह राज खुला। आरोपी दशरथ माल खाने में एल.सी. होने का फायदा उठाकर यह सारा खेल किया। इधर, मामले में केकड़ी की कार्यवाहक एसपी वंदिता राणा ने आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

एक-एक कर बेच दिए 36 कट्टे, कीमत 80 लाख
जानकारी के अनुसार गत 18 अगस्त 2023 को तत्कालीन थाना अधिकारी नाहर सिंह की मौजूदगी में एक कंटेनर पकड़ा गया। इसमें अवैध शराब के साथ 74 प्लास्टिक के कट्टे भी जब्त किए। इनमें 1469.950 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ था। इन्हें पुलिस थाने के मलखाना में रखवाया गया, जहां माल खाना एलसी दशरथ ने एक-एक करके पिछले दो से तीन माह में 36 कट्टे बेच दिए। जिनकी बाजार कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। माल खाने से एक-एक करके डोडा पोस्त के कट्टे गायब होते रहे, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। उसने अपने माल खाने का एलसी होने का फायदा उठाया।

1 महीने से पुलिस ने दबाए रखा मामला!
दरअसल, कांस्टेबल दशरथ को पुलिस ने 10 नवंबर 2024 को रात्रि करीब साढ़े 10 बजे के करीब पकड़ लिया, जब वह चोरी छुपे माल खाना से डोडा पोस्त के कट्टे निकाल रहा था। इस बीच कुछ पुलिस कर्मियों ने आरोपी कांस्टेबल को ट्रक कंटेनर में डोडा पोस्त के कट्टे डालते हुए देख लिया। इसके बाद पुलिस ने कांस्टेबल को पकड़ लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन इस कार्रवाई को पुलिस ने छुपाए रखा। इधर, मामला सामने आने के बाद केकड़ी की कार्यवाहक एसपी वंदिता राणा ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा मामले की जांच केकड़ी एसएचओ को सौंपी है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...