16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलबारिश से धुले राजस्थान के अरमान... हैदराबाद की बल्ले-बल्ले, ये हैं IPL...

बारिश से धुले राजस्थान के अरमान… हैदराबाद की बल्ले-बल्ले, ये हैं IPL की टॉप-4 टीमें

Published on

गुवाहाटी,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिला है. रविवार (19 मई) को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला होना था, जो बारिश के कारण धुल गया.यह मैच धुलने के साथ ही संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम के अरमानों पर पानी फिर गया है. दरअसल, उसके पास यह मैच जीतकर दूसरे नंबर पर आने का मौका था, लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम ही नंबर-2 पर रहेगी.

प्लेऑफ का समीकरण कुछ इस तरह होगा
अब क्वालिफायर-1 में कोलकाता की टक्कर हैदराबाद टीम से होगी. इसमें जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी. जबकि हारने वाली टीम को दूसरा मौका मिलेगा और वो क्वालिफायर-2 खेलेगी. जबकि राजस्थान टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है. यह मैच जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 खेलेगी. उसके बाद फाइनल में एंट्री मिलेगी.

प्लेऑफ का समीकरण
क्वालिफायर-1
कोलकाता Vs हैदराबाद – अहमदाबाद – 21 मई
एलिमिनेटर
राजस्थान Vs बेंगलुरु – अहमदाबाद – 22 मई
क्वालिफायर-2
क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम Vs एलिमिनेटर की विजेता – चेन्नई – 24 मई
फाइनल
क्वालिफायर-1 की विजेता Vs क्वालिफायर-2 की विजेता – चेन्नई – 26 मई

7-7 ओवर का मैच कराए जाने का फैसला किया गया
इस मुकाबले में थोड़ी देर के लिए बारिश रुकी थी. तब 7-7 ओवर का मैच कराए जाने का फैसला किया गया था. इसके लिए टॉस भी कराया, जिसे केकेआर टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. मगर फिर तेज बारिश आई और मैच शुरू ही नहीं हो सका.

लगातार 4 मैच हारकर आ रही राजस्थान टीम
केकेआर टीम ने 19 अंक के साथ पहले ही प्लेऑफ में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है. वो आईपीएल इतिहास में पहली बार टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में एंट्री कर रही है. जबकि राजस्थान के लिए यह मुकाबला काफी अहम था.उसे नंबर-2 की पोजिशन पाने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना था, लेकिन बारिश ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया. बता दें कि राजस्थान ने अपने पिछले 4 मुकाबले लगातार हारे हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...