4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यबनासकांठा में किसान नेता के साथ थप्पड़ कांड में कूदे राकेश टिकैत,...

बनासकांठा में किसान नेता के साथ थप्पड़ कांड में कूदे राकेश टिकैत, गुजरात आने का ऐलान

Published on

अहमदाबाद

बनासकांठा में किसान नेता को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय बीजेपी विधायक केशाजी चौहान के इस्तीफे की मांग को लेकर बनासकांठा से गांधीनगर की तरफ बढ़ रही यात्रा को राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत ने भी अपना समर्थन दिया है। टिकट ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि गुजरात में बोलने की आजादी नहीं हैं। किसान न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए 18 अगस्त को मैं गांधीनगर पहुंचूंगा। किसानों की यात्रा अभी बनासकांठा से निकलकर महेसाणा पहुंची है। इस पदयात्रा के 18 अगस्त तक गांधीनगर पहुंचने की उम्मीद है। तो वहीं दूसरी किसानों की यात्रा मेहसाणा से आगे नहीं बढ़ पा रही है, कहा जा रहा है पुलिस ने किसान नेताओं को रोक लिया है।

क्या है पूरा मामला?
बनासंकाठा के दियोधर से विधायक केशाजी चौहान की उपस्थिति में अटल भूजल योजना को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में किसान नेता अमराभाई चौधरी भी पहुंचे थे। किसानों के मुद्दों को लेकर पहले कई बार आंदोलन कर चुके अमरभाई चौधरी को विधायक के समर्थक ने दो थप्पड़ मारे थे। इसके बाद किसानों में गुस्सा फैल गया था। अमराभाई चौहान का कहना है कि ये थप्पड़ मुझे नहीं किसानों को मारा गया है। इसके बाद अमराभाई चौहान ने किसानों के साथ विधायक केशाजी चौहान के इस्तीफे की मांग को लेकर पदयात्रा शुरू की दी थी। 12 अगस्त को शुरू हुई इस यात्रा का आज चौथा दिन है। अब इस पूरे विवाद में किसान नेता राकेश टिकैट की इंट्री को हो गई है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...