18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यरवि किशन विदेश में बिता रहे हैं सुकून भरे पल! कुछ यूजर्स...

रवि किशन विदेश में बिता रहे हैं सुकून भरे पल! कुछ यूजर्स भिनके, बोले- महाकुंभ के वक्त आप बाहर घूम रहे हैं

Published on

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी अपने काम के कारण तो कभी किसी विवाद की वजह से। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी एक्टिविटी के बारे में फैंस को बताते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें बैकग्राउंड देखकर साफ पता चलता है कि वो विदेश में हैं। लेकिन कुछ यूजर्स को ये रास नहीं आ रहा है। उन्होंने प्रयागराज में शुरू हुए महाकुंभ 2025 का हवाला देते हुए कहा कि वो इस वक्त देश से बाहर कैसे हो सकते हैं!

Ravi Kishan ने खबर लिखते समय करीब 1 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- गुड डे। वो विदेशी धरती पर घूम-टहल रहे हैं। क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और प्रकृति की खूबसूरती के बीच सुकून के पल बिता रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में लोकेशन का जिक्र नहीं किया है और ये तस्वीरें नई हैं या फिर पुरानी, इसकी भी पुष्टि नहीं है।

रवि किशन का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट
रवि किशन के पोस्ट पर फैन प्यार बरास रहे हैं। एक ने लिखा- लंदन वाइब्स। यानी वो इस वक्त लंदन में हैं। बहुत सारे फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स मुंह बिचका रहे हैं कि उन्हें महाकुंभ के वक्त अपने देश में, प्रयागराज में होना चाहिए था।

भोजपुरी, हिंदी और साउथ इंडस्ट्री में किया है काम
रवि किशन का पूरा नाम रविंदर किशन शुक्ला है। वो एक्टर, प्रोड्यूसर, टीवी पर्सनैलिटी और पॉलिटिशियन हैं। उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी एक्टिंग की है। वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुके हैं और ‘झलक दिखला जा 5’ में भी पार्टिसिपेट कर चुके हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...