6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिरवि किशन का अजीब तर्क - '4 बच्चों' के लिए कांग्रेस को...

रवि किशन का अजीब तर्क – ‘4 बच्चों’ के लिए कांग्रेस को ठहराया दोषी

Published on

नई दिल्ली

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रवि किशन ने न सिर्फ अपनी क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में नाम कमाया ही है, बल्कि साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से अलग छाप छोड़ी है। वहीं अभिनय की दुनिया से उन्होंने राजनीति का भी बेहतरीन सफर तय किया है और लगातार सक्रिय हैं। एक्टर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी अक्सर सुर्खियो में बने रहते हैं। अब हाल ही में गोरखपुर सांसद रवि किशन ने जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करने के प्रावधान वाला एक गैर-सरकारी विधेयक को लोकसभा में पेश किया है। इससे पहले रवि किशन ने अपने चार बच्चों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

रवि किशन ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
दरअसल हाल ही में रवि किशन आज तक मंच पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि वह संसद में प्राइवेट मेंबर बिल लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ”मेरे चार बच्चे हैं। मैं पिता के रूप में जानता हूं कि उनकी परवरिश के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा। मेरी पत्नी लंबी और पतली थी और पहली और दूसरी डिलीवरी के बाद मैंने उसकी सेहत बिगड़ते देखी। मैं उस समय संघर्ष कर रहा था और हमेशा शूटिंग में व्यस्त रहता था। बच्चे पैदा होते गए।”

एक्टर ने आगे कहा कि ”उस समय कोई स्पष्टता नहीं थी। मगर अब मैं अपनी पत्नी को देखता हूं तो मुझे बुरा लगता है मेरे चार बच्चे हैं, ये कोई गलती नहीं है। अगर कांग्रेस सरकार उस समय विधेयक लाती और कोई कानून होता तो मेरे चार बच्चे नहीं होते। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कांग्रेस सरकार में जागरूकता नहीं पैदा की गई थी इसलिए बीजेपी सरकार को अब जनसंख्या नियंत्रण बिल लेकर आना पड़ रहा है।”

एक्टर के बयान पर विनोद कापड़ी ने दी प्रतिक्रिया
अब रवि किशन का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच जानेमाने फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”जनसंख्या नियंत्रण बिल की वकालत करने वाले रवि किशन चार बच्चों के पिता क्यों बने ? इस के लिए भी बीजेपी सांसद की नज़र में कॉंग्रेस ही ज़िम्मेदार हैं। पूरा सुनिए और समझिए कि कैसे ग़ैर ज़िम्मेदार , बचकाने ,संवेदनहीन लोग भारत की संसद में हैं।”

इसी के साथ फिल्मेकर ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि ”चाहे पर्वत के शिखर से गिरना पड़े, मझधार में फंसे हों या कीचड़ में धंसना पड़े तब भी मूर्ख से दोस्ती मत कीजिए। बीजेपी को शायद अब संत कबीरदास के इस दोहे का अर्थ समझ आ पाए।”

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...