5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालगांव से 65 किमी साइकिल चलाकर सागर पहुंचा, फिर 72 घंटों में...

गांव से 65 किमी साइकिल चलाकर सागर पहुंचा, फिर 72 घंटों में तीन गार्ड्स को मारा, दिखाया विक्ट्री साइन

Published on

सागर

छह दिनों में चार सिक्योरिटी गार्ड्स की हत्या करने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े सीरियल किलर को सागर ले जाया गया है। अब तक छह हत्याएं कर चुके सीरियल किलर को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। सागर पहुंचने पर पुलिस की गिरफ्त में भी वह विक्ट्री साइन दिखाता नजर आया। पूछताछ में उसने कहा है कि वह मशहूर होना चाहता था। हत्याओं से सनसनी फैलाने के लिए वह सोते हुए सिक्योरिटी गार्ड्स को अपना निशाना बनाता था।

साइकिल चला कर सागर पहुंचा
पुलिस के मुताबिक रक्षाबंधन के बाद वह अपने गांव से 65 किलोमीटर साइकिल चलाकर सागर पहुंचा। वह 25 अगस्त को सागर पहुंचा और कोतवाली क्षेत्र के कटारा स्थित एक धर्मशाला में रुका। इसके दो दिन बाद उसने हत्याओं को अंजाम देना शुरू किया। पहली हत्या उसने कैंट थाना क्षेत्र में 27 अगस्त की रात को की। तीन दिन में तीन हत्याएं करने के बाद वह भोपाल आ गया।

बचपन से ही था झगड़ालू
19 साल का शिव गोंड आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह बचपन से ही झगड़ालू स्वभाव का था। स्कूल में गांव के लड़कों से छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करता था और फिर उनकी पिटाई कर देता था। बचपन में उसका कोई दोस्त नहीं था। 13 साल की उम्र में घर से भागकर वह सागर आ गया था। इसके बाद उसकी पढ़ाई छूट गई। सागर से ट्रेन में बैठा और पुणे पहुंच गया। वहां वह एक होटल में नौकरी करता था।

होटल मालिक की कर दी पिटाई
एक दिन होटल के मालिक से उसकी बहस हो गई। शिव ने मालिक की ऐसी पिटाई की कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शिव को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पिता नन्हे आदिवासी उसे छुड़ाकर लाए। इसके बाद वह गोवा चला गया। वहां नौकरी करने लगा। गोवा में ही उसने इंग्लिश सीखी। धीरे-धीरे वह फर्राटेदार इंग्लिश बोलने लगा।

अंतिम बार रक्षाबंधन पर आया था घर
पुणे और गोवा में नौकरी के दौरान शिव एक-दो दिन के लिए गांव आता था, लेकिन किसी से मिलता-जुलता नहीं था। अंतिम बार वह रक्षाबंधन पर अपने गांव आया था। तब वह सात-आठ दिन रुका था। इसके बाद कहां गया, किसी को नहीं पता। घर के लोगों से कभी फोन पर उसकी बातचीत नहीं होती थी। पिता को उसकी नौकरी के बारे में भी कुछ पता नहीं था।

मां को कहा- जल्द मशहूर हो जाऊंगा
उसकी मां का कहना है कि शिव की बातचीत से कभी नहीं लगा कि वह किसी की हत्या कर सकता है। रक्षाबंधन पर जब घर आया था, तब उसने मां से कहा था कि वह जल्द ही मशहूर हो जाएगा।

घर में सबसे छोटा
शिव अपने परिवार में सबसे छोटा है। उसका बड़ा भाई पुणे में मजदूरी करता है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता के पास एक-डेढ़ एकड़ जमीन है। इसी से परिवार का खर्च चलता है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...