7.6 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeभोपाल'मर्जी से बदला धर्म', दमोह स्कूल पर बवाल के बाद सामने आईं...

‘मर्जी से बदला धर्म’, दमोह स्कूल पर बवाल के बाद सामने आईं मुस्लिम बनीं तीन लेडी टीचर

Published on

दमोह

एमपी के दमोह जिले स्थित गंगा-जमुना स्कूल में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। स्कूल पर आरोप है कि हिंदू बच्चों को मुस्लिम धर्म की आयातें पढ़ाई जाती हैं। इसके साथ ही स्कूल पर आरोप है कि कुछ लेडी टीचरों का धर्मांतरण करवाया गया है। वहीं, जिन टीचरों को धर्मांतरण हुआ है, वो विवाद बढ़ने के बाद सामने आईं हैं। तीनों टीचर पहले हिंदू थीं अब मुस्लिम बन गई हैं। मीडिया के सामने आकर तीनों ने कहा है कि हमारा धर्मांतरण नहीं हुआ है। हम स्कूल ज्वाइन करने से पहले ही अपनी मर्जी से धर्म बदल लिया था।

गंगा-जमुना स्कूल में पढ़ाने वाली तीन लेडी टीचर ऐसी हैं, जो पहले हिंदू थीं। धर्म परिवर्तन कर वह मुस्लिम बन गईं। इसमें सबसे पहला नाम प्राची जैन का है जो अब तबस्सुम बानो है। अनीता यदुवंशी अब अनीता खान बन गई है और दीप्ति श्रीवास्तव अब अफशा शेख बन गई है। तीनों एक साथ विवाद के बाद मंगलवार को अपना डॉक्यूमेंट लेकर दमोह कलेक्टर के पास पहुंची। अधिकारियों से मिलने के बाद तीनों ने कहा कि हमारा धर्मांतरण नहीं हुआ है। हमने अपनी मर्जी से धर्म बदला है। संविधान ने हमें अधिकार दिया है। हम किसी भी धर्म को अपनी मर्जी से मान सकते हैं।

प्राची जैन से तबस्सुम बानो बनी टीचर ने कहा कि 2004 में मेरी मर्जी से मेरा निकाह हुआ था। इसमें किसी का कोई दबाव नहीं था। स्कूल के संचालक हाजी सर का इसमें कोई रोल नहीं है। गंगा जमुना स्कूल 2012 में खुला है। इसके बाद हमारी ज्वाइनिंग यहां हुई है। स्कूल के संचालक को परेशान किया जा रहा है। तबस्सुम बानो ने कहा कि दमोह में ही मेरा निकाह हुआ था।

अनिता यदुवंशी अब नीता खान बन गई है। वह गंगा जमुना स्कूल में टीचर है। नीता खान ने कहा कि मेरी शादी 2013 में हुई है। मैंने स्कूल 2021 में ज्वाइन किया है। मेरे धर्म बदलने में स्कूल संचालक का कोई रोल नहीं है। सिर्फ उनके खिलाफ आरोप लगाया जा रहा है। हमलोग धर्म परिवर्तन के बारे में नहीं जानते हैं। धर्म बदलने का फैसला व्यक्तिगत है। हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। धर्म परिवर्तन को स्कूल से नहीं जोड़ा जाए।

स्कूल आने से पहले किया धर्म परिवर्तन
दीप्ति श्रीवास्तव ने धर्म बदलकर अफशा शेख बन गई है। उन्होंने कहा कि मैंने स्कूल आने से पहले ही धर्म परिवर्तन किया था। मेरा निकाह 2000 में हो गया है। इसके सारे कागजात हमारे पास हैं। स्कूल में धर्मांतरण को इससे नहीं जोड़ा जाना चाहिए। अब 21 साल की मेरी बेटी है। बालिग होने के बाद मैंने अपनी मर्जी से लव मैरिज की थी।

गौरतलब है कि एमपी की सियासत में यह मामला तूल पकड़ लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि इस जिहादी साम्राज्य के खिलाफ उन्होंने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। स्कूल प्रबंधन की भूमिका की हर एंगल से जांच हो।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...