4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यसॉस की टूटी बोतल से रेता गला, फिर शव जलाने की कोशिश,...

सॉस की टूटी बोतल से रेता गला, फिर शव जलाने की कोशिश, जम्मू-कश्मीर डीजी जेल की हत्या से हड़कंप

Published on

जम्मू

जम्मू-कश्मीर कारागार विभाग के डीजीपी हेमंत कुमार लोहिया की संदिग्ध हालातों में मौत के बाद पुलिस को उनके नौकर पर शक है। घटना के बाद से डीजी जेल का नौकर फरार है। 57 वर्षीय 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी जम्मू के बाहरी इलाके स्थित अपने उदयवाला आवास पर मृत पाए गए। उनका गला रेता हुआ था और शरीर पर जले के निशान भी थे। पुलिस को आशंका है कि गला रेतने के बाद डीजी का शव जलाने का प्रयास किया गया होगा।

जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि घटना के बाद से उनका नौकर फरार है और उसे तलाशने का अभियान शुरू हो चुका है। नौकर की पहचान यासीर के रूप में हुई है जो जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से ताल्लुक रखता है।

पैर में थी सूजन
मुकेश सिंह ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि लोहिया ने अपने पैर में कुछ तेल लगाया होगा जिसमें कुछ सूजन दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि हत्यारे ने पहले लोहिया को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, फिर उनके गले को रेतने के लिए केचप की टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया था और बाद में शव को जलाने की कोशिश की।

एडीजीपी ने कहा कि अधिकारी के आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लोहिया के कमरे के अंदर आग देखी और उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण इसे तोड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच हत्या की ओर इशारा कर रही है।

यासीर नाम के हेल्पर की तलाश
अधिकारी ने कहा कि फॉरेंसिक और अपराध दल मौके पर हैं। अधिकारी ने कहा, ‘जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करता है।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि यासीर नामक घरेलू सहायक को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है, जो फरार है। लोहिया को अगस्त में केंद्रशासित प्रदेश के जेल महानिदेशक के रूप में पदोन्नत और नियुक्त किया गया था।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...