24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'मानवता के साथ विश्वासघात' है शिवसेना विधायकों की बगावत... आदित्य ठाकरे एकनाथ...

‘मानवता के साथ विश्वासघात’ है शिवसेना विधायकों की बगावत… आदित्य ठाकरे एकनाथ शिंदे पर बोला हमला

Published on

मुंबई

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित पार्टी के बागी विधायकों को आड़े हाथ लिया और उनकी बगावत को मानवता के खिलाफ विश्वासघात करार दिया। आदित्य ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क करने के लिए तीन दिवसीय ‘शिव संवाद यात्रा’ शुरू की है। इसी कड़ी में उन्होंने यात्रा के दूसरे दिन नासिक के मनमाड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आदित्य ठाकरे ने कहा क‍ि यह शिवसेना और उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात नहीं है बल्कि मानवता के खिलाफ विश्वासघात है।

मुंबई की वर्ली सीट से विधायक आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया क‍ि इन लोगों की महाराष्ट्र में बगावत करने की हिम्मत नहीं थी। इसलिए वे सूरत, गुवाहाटी और गोवा गए। असम बाढ़ से ग्रस्त था, लेकिन बागी विधायक स्वयं मौज-मस्ती कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पिता उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री रहते पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं कर पाते थे।

हमेशा काम करते रहे उद्धव ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने कहा क‍ि लेकिन उद्धव जी ने कभी मुख्यमंत्री के तौर पर अपने काम को बंद नहीं किया। वह हमेशा काम करते रहे और यह कभी नहीं सोचा कि विधायकों और सांसदों को अगर कुछ नहीं दिया गया, तो वे उन्हें छोड़ देंगे। यह हमारी गलती थी कि हम राजनीति में संलिप्त नहीं हुए। उन्होंने कहा कि बागी अब अपनी ताकत दिखा रहे हैं, लेकिन पिछले ढाई साल से वे सरकार में रहने के बावजूद शांत थे। उन्होंने दावा किया कि जब उद्धव की सर्जरी हो रही थी तब वे बगावत की योजना बना रहे थे। आदित्य ठाकरे ने कहा कि नयी सरकार में गद्दार शामिल हैं। उन्होंने शिंदे नीत सरकार को गैरकानूनी करार दिया।

भगवा ध्वज फहराता रहेगा
आदित्य ठाकरे ने कहा क‍ि हम गद्दारों के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, लेकिन निश्चित तौर पर नासिक के लोगों को बताएंगे कि महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार ने जिले के विकास के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा क‍ि जो जाना चाहते थे, वे चले गए हैं। लेकिन भगवा ध्वज यहां फहराता रहेगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने कभी अपने राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने की कोशिश नहीं की, लेकिन उसके अपने लोगों ने उनके साथ ऐसा करने की कोशिश की।

गुलाबराव पाटिल ने बताया- क्‍यों की बगावत
इस बीच, बागी विधायक गुलाबराव पाटिल ने कहा क‍ि अगर आदित्य ने ऐसी बैठकें पहले की होंती, तो पार्टी को बगावत का सामना नहीं करना पड़ता। उद्धवजी अस्वस्थ हैं, लेकिन आप युवा और 30 साल के हैं। आज, उद्धव जी बिना मास्क यात्रा कर रहे हैं और पार्टी की शाखाओं का दौरा कर रहे हैं। हमने पार्टी के खोए हुए गौरव को पुन: स्थापित करने के लिए बगावत की है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...