14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यनिजता का अधिकार जिंदगी के साथ ही नहीं, जिंदगी के बाद भी...

निजता का अधिकार जिंदगी के साथ ही नहीं, जिंदगी के बाद भी है, कोलकाता हाई कोर्ट का अहम फैसला

Published on

कोलकाता

कोलकाता हाईकोर्ट ने राइट टू प्राइवेसी यानी निजता के अधिकार को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाया क‍ि निजता का अधिकार किसी व्यक्ति की मृत्यु के साथ समाप्त नहीं होता है। आरटीआई अधिनियम के तहत निजी चैट और मृत व्यक्ति की तस्वीरों का खुलासा नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने बंगाल पुलिस को निर्देश दिया कि वह रशिका जैन की ओर से उसकी मौत से पहले उसके दोस्त के साथ शेयर किए गए व्हाट्सएप मैसेजों और तस्वीरों को आरटीआई अधिनियम के तहत ‘निजी जानकारी’ के रूप में मानें।

दरअसल राशिका ने 2020 में शादी की, लेकिन एक साल बाद रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। उसके माता-पिता और ससुराल वालों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच रिपोर्ट में पुलिस ने शादी से पहले राशिका और उसके दोस्त के बीच व्हाट्सएप चैट का जिक्र किया। उसके ससुराल वालों ने बातचीत का ब्योरा मांगते हुए एक आरटीआई आवेदन दायर किया। आरटीआई अधिनियम के तहत पुलिस ने 2022 में इस जानकारी का खुलासा किया। इसके बाद राश‍िका के माता-पिता ने हाईकोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट ने कहा क‍ि अधिनियम इस बात की पुष्टि करता है कि प्राइवेट स्‍पेस का संरक्षण जरूरी और वहां से निकलने वाली जानकारी का कोई भी खुलासा स्वैच्छिक और बिना बाध्यता के होना चाहिए। मृतकों का सम्मान करने की बाध्यता पर जोर देते हुए हाईकोर्ट ने कहा क‍ि दायित्व एक उच्च नैतिक आधार मानता है क्योंकि मृतक अपने प्राइवेट स्‍पेस में इस तरह के किसी भी घुसपैठ के खिलाफ खुद का बचाव नहीं कर सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this