22.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी की तारीफ के चलते हुई रिपुदमन की हत्या, क्यों है एजेंसियों...

मोदी की तारीफ के चलते हुई रिपुदमन की हत्या, क्यों है एजेंसियों को शक

Published on

चंडीगढ़

1985 के एयर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट मामले में आरोपी रहे रिपुदमन सिंह मलिक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने की वजह से हत्या कर दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो को इस बात का शक है। आईबी ने संकेत दिया है कि यह भारत के साथ दोस्ताना संबंध रखने वाली आवाज़ों को डराने की एक कोशिश हो सकती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने के लिए उन्हें “कौम का गद्दार” तक कहा गया था। आपको बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों की शहादत के लिए 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में घोषित किया गया था।

रिपुदमन सिंह मलिक एक व्यापारी के साथ-साथ खालसा क्रेडिट यूनियन और खालसा स्कूलों के संस्थापक भी थे। उनकी कथित भारत विरोधी गतिविधियों के लिए भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। उनका नाम सितंबर 2019 में ब्लैकलिस्ट से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने उसी साल दिसंबर में भारत का दौरा किया।

इस साल जून में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह तीन दिनों के लिए कनाडा जाने वाले थे। कार्यक्रम में खालसा कॉलेज की नींव रखना भी शामिल था। मलिक के समारोह में जत्थेदार के दौरे का कुछ समूहों ने विरोध किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का घेराव करने की धमकी दी। इसके बाद दौरा रद्द कर दिया गया।

बाद में मलिक ने एक टीवी टॉक शो में भारत विरोधी तत्वों को सिखों का दुश्मन कहा। उन्होंने कहा, “इन लोगों ने विदेशी सरकारों की ओर से काम किया है।” कैलगरी स्थित एक पत्रकार ने कहा, “मलिक कनाडा में कुछ संगठनों के पक्ष में नहीं थे और विभिन्न अवसरों पर उन्हें उकसाने के लिए चर्चा में बने रहे।” मलिक ने हाल ही में धार्मिक आदेश के उल्लंघन में भारत के बाहर गुरु ग्रंथ साहिब की छपाई से जुड़े होने के लिए भी विवाद खड़ा किया था।रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने अभी तक हत्या पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच प्रारंभिक चरण में है और अभी भी संदिग्ध की तलाश कर रही है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...