9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलदर्द से कराह रहे ऋषभ पंत... सूजन के कारण अभी घुटने-टखने का...

दर्द से कराह रहे ऋषभ पंत… सूजन के कारण अभी घुटने-टखने का MRI होना मुश्किल

Published on

रूड़की,

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत इस समय काफी दर्द में हैं. दिल्ली से अपने घर रूड़की जाते समय शुक्रवार तड़के पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था. हादसे के बाद पंत को रूड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर वहां से ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पंत के साथ उनकी मां भी हैं.

मगर इस समय पंत काफी दर्द से गुजर रहे हैं. उनको सिर, पीठ, पैर, घुटने और टखने में गंभीर चोटें आईं हैं. इसी के चलते उनके ब्रेन और स्पाइन का MRI स्कैन भी कराया गया था. जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस रिपोर्ट ने फैन्स और खुद पंत को बड़ी राहत दी है. रिपोर्ट नॉर्मल आई है.

अब तक नहीं हुआ टखने और घुटने का MRI स्कैन
सूत्रों ने बताया है कि ऋषभ पंत की अब भी कई और जांच होनी हैं. उनके टखने और घुटने का भी MRI स्कैन कराया जाना था. मगर इसे टाल दिया गया है, क्योंकि पंत को काफी दर्द हो रहा था और सूजन भी थी. यह एमआरआई स्कैन अब तक नहीं हुआ है. सूत्रों की मानें तो यह दर्द और सूजन के कारण यह स्कैन आज भी होना मुश्किल है.

ऋषभ पंत को दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है
बता दें कि दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की एक टीम भी देहरादून पहुंच गई है. इस टीम ने मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर ऋषभ पंत का हेल्थ अपडेट लिया. अब जल्द ही ऋषभ पंत का यह हेल्थ अपडेट फैन्स के लिए जारी किया जा सकता है.

डीडीसीए ने कहा कि यदि उनकी टीम को लगा कि ऋषभ पंत का इलाज दिल्ली में कराया जाना चाहिए, तो वह इसमें देरी नहीं करेंगे. तुरंत ही एयरलिफ्ट कर ऋषभ पंत को देहरादून से दिल्ली लाया जा सकता है. यहीं दिल्ली में ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी कराई जा सकती है.

लिगमेंट की आशंका, पंत के पैर पर बांधा पट्टा
कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत के चेहरे पर चोट आई थी. कई कटे-फटे घाव भी हुए और कुछ खरोंचें भी आईं. अब इनको ठीक करने के लिए पंत ने प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है. ऋषभ पंत को दाएं पैर के घुटने और टखने में लिगमेंट की समस्या हो सकती है. इसी कारण से मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने ऋषभ पंत के घुटने पर भी पट्टी बांधी है. डॉक्टर्स ने बताया है कि पंत की स्थिति अभी ठीक है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं.

कार खुद पंत चला रहे थे, झपकी आने से हादसा हुआ
बता दें कि ऋषभ पंत को चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ अगली सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया था. इसके बाद वह अपनी कार से रूड़की जा रही थे. इसी दौरान यह कार एक्सीडेंट रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया में हुआ.पंत कार में अकेले थे और खुद ही गाड़ी चला रहे थे. हादसे के बाद पंत ने बताया था कि ड्राइविंग के दौरान उन्हें नींद की झपकी आई और कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. पंत ने बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...