14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यNEET paper leak गैंग के सरगना संजीव मुखिया का RJD ने NDA...

NEET paper leak गैंग के सरगना संजीव मुखिया का RJD ने NDA से जोड़ा नाता, बताया ये कनेक्शन

Published on

नई द‍िल्ली ,

नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष जमकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं. बीते सप्ताह बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पेपर लीक के आरोपी का नाम आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से जोड़ा था. उसके बाद आरजेडी लगातार पेपरलीक के आरोपियों के तार सत्तापक्ष के शीर्ष नेताओं से जोड़ रही है.

इसी क्रम में सोमवार को आरजेडी नेता मनोज झा ने प्रेस कांफ्रेंस करके पेपरलीक के हजारीबाग नेटवर्क के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी संजीव मुख‍िया की पत्नी पर कई सवाल उठाए. उन्होंने संजीव मुख‍िया की पत्नी के एनडीए से चुनाव लड़ने की बात कही. साथ ही कहा कि लोग यादवेंदु नाम को लालू यादव से जोड़ रहे हैं. एक ही केंद्र के छात्रों को ग्रेस अंक मिले तथा एक ही केंद्र के छात्रों ने टॉप किया. इस पर जांच होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि NEET UG परीक्षा रद्द होनी चाहिए. उन्होंने एनटीए के बारे में कहा कि ये एनटीए फ्रॉड है इसे बंगाल की खाड़ी में फेक दो. मनोज झा ने यह कहा…

मनोज झा ने विपक्ष पर सीधा वार करते हुए कहा कि आपने वन नेशन वन एग्जाम देखा है अब आप वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं. भाजपा संसद को तो संभाल लेगी लेकिन सड़कों पर विरोध प्रदर्शन को नहीं संभाल पाएगी. नीट में जांच के बाद दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए. मनोज झा ने कहा कि व‍िपक्ष के साथ राजद सरकार से NEET को खत्म करने का अनुरोध करेगी.

मनोज झा ने एनटीए को एक टॉर्चर इंडस्ट्री बताया. साथ ही आरजेडी ने ट्वीट करके भी सीएम आवास से संजीव मुख‍िया की पत्नी से संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरजेडी ने भी पोस्ट लिखकर कई सवाल उठाए.

ट्विटर पर सवाल उठाते हुए आरजेडी ने ल‍िखा है कि NEET पेपर लीक के किंगपिन और मुख्य सरगना नालंदा निवासी संजीव मुखिया को कौन बचा रहा है? क्या यह सच नहीं है कि संजीव मुखिया की पत्नी NDA से चुनाव लड़ चुकी है? जदयू की नेत्री रही है. क्या सीधे मुख्यमंत्री आवास तक इनकी पहुंच नहीं है? नालंदा के ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ताकतवर स्थानीय मंत्री का यह परिवार बेहद क़रीबी है. क्या CMO के शक्तिशाली अधिकारी से इनके गहरे ताल्लुकात है या नहीं?गौरतलब है कि NEET एग्जाम में पेपर लीक के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. सीबीआई की टीम ने पटना पहुंच कर बिहार पुलिस के EoW से जांच में प्रगति की जानकारी ली.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this