17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यRJD विधायक और पूर्व MLA ने छपरा में जहरीली शराब कांड की...

RJD विधायक और पूर्व MLA ने छपरा में जहरीली शराब कांड की खोली पोली, 150 लोगों की मौत का दावा

Published on

छपरा

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत के आंकड़े छुपाने के आरोप लग रहे हैं। सरकारी रेकॉर्ड के मुताबिक 38 लोगों के मरने की बात कही गई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह नंबर कहीं ज्यादा है। नीतीश सरकार में सहयोगी आरजेडी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने जहरीली शराब कांड में 150 से अधिक लोगों की मौत का दावा किया है। आरजेडी के पूर्व विधायक के दावे के बाद सरकारी गैर सरकारी आंकड़ों पर भी सवाल उठ रहे हैं। रणधीर सिंह ने यह भी कहा कि मौत के बाद सरकारी अफसरों ने लोगों को धमकाया, जिसके कारण सही आंकड़े सामने नहीं आए। महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में हुई जहरीली शराब कांड से आहत महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व आरजेडी विधायक रणधीर सिंह ने मृतकों के घर जा जा कर उनके परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं और हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दे रहे हैं।

इस बीच रणधीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और वर्तमान हालात से काफी आक्रोशित दिखे। उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए जो षड्यंत्र रचा है उसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। यह जो शराब माफिया हैं इन्हें ढूंढ कर सजा दी जाएगी और इनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। इनके साथ चन्देश्वर राय, देवेंद्र सिंह मुखिया गोबराही ,गोलू सिंह, कुरान मास्टर, माही सिंह,अजय साह,चन्दन सिंह, राजेश राय, सूरज श्रीवास्तव, महेश सिंह, बाला पठान ,भोला सिंह, नन्हकी बाबा, सुशील सिंह, रोहित सिंह, चन्दन लाल सहित दर्जनों लोग थे।

आरजेडी विधायक केदारनाथ सिंह ने भी मौत के आंकड़े पर उठाया सवाल
बिहार के छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत के आंकड़े छुपाने के आरोप लग रहे हैं। सरकारी रेकॉर्ड के मुताबिक 38 लोगों के मरने की बात कही गई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह नंबर कहीं ज्यादा है। नीतीश सरकार में सहयोगी आरजेडी के ही विधायक ने दावा किया है कि वास्तव में मौत का आंकड़ा काफी ज्यादा है। छपरा के बनियापुर विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक बने केदारनाथ सिंह ने बताया कि सरकारी न्यूज में 38 लोगों के मौत की बात कही गई है, लेकिन हमारे पास न्यूज है कि केवल मशरख में जहीरीली शराब पीने से 60 से ज्यादा लोगों की जान गई है। जहां तक कुल मरने वालों की बात है कि छपरा जिले के मकेर, मरोड़ा, बनियापुर, बगल के जिले सिवान के भगवानपुर को मिलाकर 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में आरजेडी विधायक केदानाथ सिंह ने बताया कि सरकार और प्रशासन की ओर से शराब की बिक्री रोकने का पूरा प्रयास रहा है। लेकिन छोटे-छोटे पदाधिकारियों से मिलकर शराब बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सब लोग मिलकर प्रयास करेंगे तब शराबबंदी हो ही जाएगा। जब नीतीश कुमार ने शराबबंदी का फैसला लिया तब सभी दल के लोगों ने उनका समर्थन किया। समर्थन मिलने के बाद उन्होंने शराबबंदी लागू किया। ऐसा नहीं है कि शराबबंदी का फायदा नहीं हुआ है। पहले हम लोग जब देहात में जाते थे, तो लोग शराब पीकर काफी हल्ला गुल्ला करते थे। अब हम लोग कमजोर लोगों की बस्ती में जाते हैं तो वहां हमें शराब पीकर गिरे हुए लोग नहीं मिलते हैं। सब सही सलामत दिखते हैं।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...