21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यRSS पर भी बैन लगे... पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ ऐक्‍शन...

RSS पर भी बैन लगे… पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ ऐक्‍शन पर बोले लालू

Published on

पटना

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन का तो स्वागत किया है लेकिन साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)बैन की मांग कर डाली है। लालू ने कहा कि आरएसएस को आपातकाल में भी बैन किया गया था। लालू ने बिना नाम लिए बीजेपी पर जमकर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि 2024 में विपक्ष बीजेपी को धूल चटाएगा।

लालू ने कहा कि पीएफआई जैसे संगठनों पर भी बैन लगे। मुस्लिम संगठनों को निशाना बनाया जा रहा है। लालू ने कहा कि भ्रष्टाचार का बोलबाला है। देश में अक्लियत लोगों को हिंदू-मुस्लिम करके ये देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी बोला था कि देश रहेगा या टूटेगा। हर बात में हिंदू-मुस्लिम मस्जिदों पर चढ़कर झंडा फहराना। भगवा ध्वज फहराना ये बहुत गंदी बात है।

लालू यादव ने कहा कि ये लोग हनुमान जी की पाठ कर रहे हैं मस्जिदों के सामने, ये क्या बताता है, ये बताता है कि इनको बिल्कुल सांप्रदायिकता फैलाकर देश में दंगा फसाद करके शासन में बना रहना चाहते हैं। अब इनका दिन लद गया है। आरएसएस को बैन पहले भी किया गया था और एकसाथ इस तरह के जितने भी संगठन हैं सबको बैन करिए और जांच करिए। कुछ मिले तो कार्रवाई करिए। सबसे पहले आरएसएस पर बैन करिए। ये उससे भी बदतर संगठन है। जो हिंदुत्व का कट्टरपंथ आगे बढ़ाता है।

PFI से भी बदतर संगठन है RSS- लालू
पीएफआई का जांच हो रही है और इसकी तरह जितने भी संगठन हैं आरएसएस समेत उन सब पर प्रतिबंध लगाइए। एकरूपता लगे। ऐसा नहीं दिखे कि खासकर मुस्लिम संगठनों को निशाना बनाया जा रहा है। आरएसएस को बैन पहले भी किया गया था और एकसाथ इस तरह के जितने भी संगठन हैं सबको बैन करिए और जांच करिए। कुछ मिले तो कार्रवाई करिए। आपका कैसा शासन है कि आपके शासन में इस तरह की बात आती है। आजकल एक ही बाजा बजा रहे हैं रोज। पीएफआई का हौव्वा दिखा रहे हैं लोगों के ऊपर। सबसे पहले आरएसएस पर बैन करिए। ये उससे भी बदतर संगठन है। जो हिंदुत्व का कट्टरपंथ आगे बढ़ाता है।

तेजस्वी टाइम पर बनेंगे सीएम
जब लालू यादव से तेजस्वी को सीएम बनाने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सब टाइम पर होगा। इंतजार करिए। मैं बिल्कुल चाहता हूं कि तेजस्वी राज्य का सीएम बने। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या नीतीश को देश को संभालना चाहिए तो इसपर लालू ने कहा कि सबलोग देश को संभालेंगे। उन्होंने कहा कि बिल्कुल बीजेपी को हराया जा सकता है। सोनिया गांधी से बात हुई। सोनिया ने कहा कि संगठन चुनाव के बाद बैठेंगे।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...