11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलचैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बखेड़ा, कराची में नहीं लगा भारत का झंडा,...

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बखेड़ा, कराची में नहीं लगा भारत का झंडा, PAK ने किया नियमों का उल्लंघन?

Published on

कराची,

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है. इसके मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों (लाहौर, कराची और रावलपिंडी) और दुबई में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना है. जबकि भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश से खेलेगी.

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले खड़ा हुआ ये विवाद
चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो कराची के नेशनल स्टेडियम का है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कराची के नेशनल स्टेडियम की छत पर चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग लेने जा रहे 7 देशों के झंडे लगे हुए हैं, जबकि भारत का तिरंगा गायब है. इस घटनाक्रम ने फैन्स को हैरान कर दिया है. कराची के नेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमों के मैच आयोजित किए जाएंगे.

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई है कि आखिर भारत का तिरंगा क्यों नहीं लगा. कुछ लोग दलील दे रहे हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान में कोई भी मुकाबला नहीं खेलेगी, इसी चलते ऐसा किया गया. लेकिन ये थोड़ा आश्चर्यजनक लगता है. हालांकि aajtak.in इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया नियमों का उल्लंघन?
आईसीसी के नियमानुसार यदि कोई देश मल्टीनेशन टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, तो उसे इवेंट में भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे लगाने होते हैं. बता दें कि राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी. इसके चलते आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ का विकल्प चुना.

बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. वहीं ग्रुप में साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों है. दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. भारत इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा.

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...