8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान क्रिकेट से बड़ी खबर... चीफ सेलेक्टर इंजमाम...

वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान क्रिकेट से बड़ी खबर… चीफ सेलेक्टर इंजमाम ने दिया इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम लगातार 4 मुकाबले हार चुकी है। उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद नहीं के बराबर है। पिछले महीने तक दुनिया की नंबर एक वनडे टीम रही पाकिस्तान के लिए अभी कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा। टीम के अंदर विवाद की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तरफ से विवादित बयान जारी किए जा रहे हैं। कप्तान बाबर आजम का प्राइवेट चैट लीग हो गया। अब इस बीच इंजमाम उल हक ने इस्तीफा दे दिया है।

इंजमाम ने छोड़ा चीफ सिलेक्टर का पद
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रहे इंजमाम उक हक टीम के चीफ सिलेक्टर थे। उन्होंने वर्ल्ड कप के बीच में ही अपना पद छोड़ दिया है। उनपर हितों के टकराव का भी आरोप लग रहा है। इंजमाम के खिलाफ जांच की भी तैयारी चल रही है। उन्होंने बयान में कहा- लोग बिना रिसर्च के बोलते हैं। मुझ पर सवाल उठाए गए तो मैंने फैसला किया कि बेहतर होगा कि मैं इस्तीफा दे दूं।’

हितों के टकराव का भी विवाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंजमाम उल हक प्लेयर्स एजेंट फर्म में हिस्सेदारी के बाद विवाद में आ गए थे। इंजमाम की याजो इंटरनेशनल लिमिटेड में हिस्सेदारी है। इस कंपनी के मालिक तल्हा रेहमानी हैं। रेहमानी इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी तक का काम देखते हैं। यही वजह है कि इंजमाम हितों के टकराव के मामले में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...