25.9 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरुपया नहीं गिर रहा, डॉलर मजबूत हो रहा, अमेरिका में बोलीं वित्त...

रुपया नहीं गिर रहा, डॉलर मजबूत हो रहा, अमेरिका में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Published on

नई दिल्ली,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि भारतीय रुपया गिर नहीं रहा, बल्कि डॉलर निरंतर मजबूत हो रहा है. वित्त मंत्री इन दिनों अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं. वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे रुपये में नरमी को लेकर सवाल पूछा गया, तब उन्होंने ये बात कही.निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपये की गिरावट को थामने के लिए सबसे अच्छे उपाय कर रहा है. वित्त मंत्री से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रुपये में आ रही नरमी से आने वाले दिनों में पेश आने वाली चुनौतियों को लेकर सवाल किया था.साथ ही पूछा था कि इसे आगे और टूटने से बचाने के लिए सरकार क्या प्रयोजन कर रही है.

‘रुपया नहीं गिर रहा’
वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘रुपया गिर नहीं रहा, बल्कि डॉलर निरंतर मजबूत हो रहा है. डॉलर के आगे अन्य सभी मुद्राओं की हालत समान है.’’ उन्होंने कहा कि अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्रा की तुलना में डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और प्रदर्शन बेहतर रहा है.?निर्मला सीतारमण ने कहा कि RBI लगातार कोशिश कर रहा है कि मुद्रा को लेकर बहुत ज्यादा उथल-पुथल ना हो. आरबीआई की कोशिश बाजार में हस्तक्षेप करके रुपये के मूल्य को ठीक करने से नहीं जुड़ी है.

सर्वकालिक निचले स्तर पर रुपया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये बयान ऐसे वक्त आया है, जब डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बना हुआ है. शुक्रवार को रुपया 8 पैसे टूटर 82.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. ये तब है तब है जब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है. वहीं गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.24 पर बंद हुआ था.

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...