9.4 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान पहुंचा रूसी नौसैना का बेड़ा, कहीं भारत को 'सख्त संदेश' तो...

पाकिस्तान पहुंचा रूसी नौसैना का बेड़ा, कहीं भारत को ‘सख्त संदेश’ तो नहीं दे रहे पुतिन? समझें कूटनीति

Published on

इस्लामाबाद:

रूसी नौसेना का फ्लोटिला पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पहुंचा है। इस फ्लोटिला में फ्रिगेट आरएफएस रेज्की, आरएफएस अल्दार त्सिडेंजापोव और मध्यम समुद्री टैंकर आरएफएस पेचेंगा शामिल हैं। रूसी नौसेना के बेड़े के पाकिस्तान पहुंचने की यह घटना लंबे समय बाद हुई है। इससे पहले रूस ने भारत के साथ संबंधों के कारण पाकिस्तान से दूरी बनाकर रखी हुई थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भू-राजनीतिक उठापठक के कारण रूस पाकिस्तान संबंधों में गर्मजोशी देखी गई है। इसमें पाकिस्तान-रूस ऊर्जा व्यापार भी शामिल है।

पाकिस्तानी नौसेना ने जारी किया बयान
पाकिस्तानी नौसेना के प्रॉपगैंडा विंग डीजीपीआर (नेवी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रूसी नौसेना का फ्लोटिला, जिसमें फ्रिगेट आरएफएस रेज्की और आरएफएस अल्दार त्सिडेंज़ापोव शामिल हैं, मध्यम समुद्री टैंकर आरएफएस पेचेंगा के साथ सद्भावना यात्रा के लिए कराची पहुंचे। युद्धपोतों का रूसी महावाणिज्यदूत और रक्षा अताशे के साथ पाकिस्तानी नौसेना के अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।”

पाकिस्तान के साथ अभ्यास करेगा रूस
उन्होंने आगे लिखा, “बंदरगाह पर आने के दौरान, आने वाले जहाजों के चालक दल पाकिस्तानी नौसेना के कर्मियों के साथ पेशेवर चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय जहाज यात्राओं में भाग लेंगे। इसके अलावा, रूसी और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज इंटरऑपरेबिलिटी और समुद्री सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त अभ्यास करेंगे।”

रूसी दूतावास ने बताया ‘मील का पत्थर’
पाकिस्तानी नौसेना के इस ट्वीट पर पाकिस्तान में रूसी दूतावास ने लिखा, “रूस-पाकिस्तान समुद्री सहयोग में एक प्रमुख मील का पत्थर” लिखा।

पाकिस्तान से दोस्ती कर रहा रूस
2023 में 1993 के भारत और रूस की दोस्ती समझौते की 30वीं वर्षगांठ पर इंडिया राइट नेटवर्क और सेंटर फ़ॉर ग्लोबल इंडिया इनसाइट्स नामक संस्था के एक कार्यक्रम में वर्तमान रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा था, “उनका देश पाकिस्तान के साथ अपनी आर्थिक भागीदारी बढ़ाना चाहता है, क्योंकि उसका मानना है कि एक ‘कमजोर’ पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान समेत क्षेत्र में किसी के हित में नहीं होगा।”

रूसी राजदूत ने सफाई में क्या कहा था
बाद में अलीपोव ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका देश कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा, जो भारत के हितों के लिए हानिकारक हों। उन्होंने कहा, “हम लगातार कहते रहे हैं कि हम पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में कभी भी भारत के लिए नुकसान पहुंचाने वाला कुछ नहीं करेंगे। इस्लामाबाद के साथ हमारे सीमित रक्षा संबंध हैं। लेकिन, यह बहुत सीमित हैं और आतंकवाद विरोधी उद्देश्यों के लिए निर्देशित हैं।”

क्या भारत को संदेश दे रहा रूस
विदेश नीति के जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान से दोस्ती कर रूस सीधे तौर पर भारत को संदेश देने की कोशिश कर रहा है। रूस भारत को यह संदेश देना चाहता है कि भारत अगर रूस के हितों का ध्यान नहीं रखता है तो रूस के पास भी पाकिस्तान से संबंधों को आगे बढ़ाने का विकल्प है। वहीं, दोनों देश वर्तमान में दुनिया में अलग-थलग हैं और उन्हें एक दूसरे की जरूरत भी है। रूस को पाकिस्तान के रूप में एक नया बाजार दिख रहा है, जिसका उसने अभी तक उपयोग नहीं किया है, वहीं पाकिस्तान को भी अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस की जरूरत है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...