18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतीसरी बार लंदन के मेयर बने सादिक खान, फिलीस्तीन पर नाराजगी के...

तीसरी बार लंदन के मेयर बने सादिक खान, फिलीस्तीन पर नाराजगी के बावजूद मिला मुसलमानों का वोट

Published on

लंदन,

ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने लंदन और मध्य इंग्लैड मेयर चुनाव शानदार जीत हासिल कर इस साल के अंत में होने वाले आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ा झटका दिया है. शनिवार को लंदन मेयर के रूप में सादिक खान ने रिकॉर्ड तीसरी बार जीत हासिल की है.साथ ही उनकी पार्टी को गाजा-इजरायल हमले में इजरायल की निंदा न करने के बावजूद मुस्लिम आबादी की भारी संख्या में वोट मिला है.

पाकिस्तानी मूल के 53 वर्षीय लेबर पार्टी की उम्मीदवार सादिक खान को 43.8 प्रतिशत वोट के साथ 10 लाख 88 हजार 225 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार सुसान हॉल को 8 लाख 11 हजार 518 वोट मिले. मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवारों में से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे दिल्ली में जन्मे कारोबारी तरुण गुलाटी बहुत पीछे रहे गए.

सादिक खान की जीत से पहले लेबर नेता सर कीर स्टार्मर ने कहा कि सादिक खान बिल्कुल सही उम्मीदवार थे. उन्होंने अपने दोनों कार्यकाल में जनता की सेवा की है और मुझे विश्वास है कि उन्हें जनता की सेवा के लिए एक और मौका मिलने वाला है.

इससे पहले सादिक खान के चुनाव को अपने पक्ष में घोषित कर दिया था, क्योंकि ब्रिटेन की राजधानी के लिए नगर-वार नतीजे आ रहे थे. जिससे पता चलता है कि वह काफी अंतर से कंजर्वेटिव पार्टी के प्रतिद्वंद्वी सुसान हॉल को आसानी से हरा देंगे.

सादिक खान ने जताया लोगों का आभार
चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने लंदन की जनता का आभार जताया और सादिक खान ने कहा कि मैं इस वक्त काफी विनम्र हूं और आपसे वादा करता हूं कि हम लंदन को बेहतर, सुरक्षित हरियाली वाला शहर बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे. आपके द्वारा मुझ पर किए गए विश्वास को चुकाने का वादा करता हूं.

कौन हैं सादिक खान
सादिक खान पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश हैं. उनके पिता पहले लखनऊ से पाकिस्तान चल गए थे और बाद में इंग्लैंड आ गए. सादिक साल 2016 से लंदन के मेयर हैं. उनकी जीत पर पूरे लंदन में खुशियां मनाई जा रही हैं.

वहीं, ब्रिटेन की राजधानी में मुस्लिम आबादी ने गाजा-इजरायल पर उसके रुख को दरकिनार करते हुए भारी संख्या में वोट दिया है. हालांकि, देश के अन्य हिस्सों में लेबर पार्टी को इसका थोड़ा-सा नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि लेबर पार्टी गाजा-इजरायल संघर्ष में इजरायल की निंदा नहीं की थी. सादिक की कुछ नीतियां विवादास्पद भी रहीं, जैसे कि लंदन के लिए उनके प्रदूषण विरोधी अभियान के हिस्से के रूप में अल्ट्रा लो एमिशन जोन (ULDZ) टैरिफ ब्रैकेट के तहत आने वाले वाहनों के ड्राइवरों पर उच्च लागत के कारण भी उनकी लोकप्रियता को कोई नुकसान नहीं हुआ.

8.9 मिलियन लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं लंदन मेयर
बता दें कि लंदन के मेयर की भूमिका राजधानी भर में रहने वाले 8.9 मिलियन लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं और इसका बजट GBP 20.4 बिलियन है. यह ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (TFL) के लिए जिम्मेदार है और शहर में सड़कों, पुलिस व्यवस्था, घर पर कुछ नियंत्रण रखता है. लंदन वासियों ने भी गुरुवार को लंदन असेंबली के 14 स्थानीय प्रतिनिधियों और लंदन के मेयर को जवाबदेह ठहराने वाले 11 लंदन व्यापी असेंबली सदस्यों में से एक के लिए मतदान किया

जारी है लेबर पार्टी की जीत का सिलसिला
लंदन के अलावा लेबर पार्टी ने अधिकांश स्थानीय चुनावों में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है, जिसे इस साल के अंत में होने वाले आम चुनाव से पहले मतदाताओं के मूड समझने के तौर पर देखा जा रहा है.

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...