14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालशिवराज सिंह के लिए सागर की 'लाडली' ने छोड़ा खाना, महिला की...

शिवराज सिंह के लिए सागर की ‘लाडली’ ने छोड़ा खाना, महिला की बातें सुनकर भर आएंगी आंखें

Published on

सागर,

मध्य प्रदेश के सागर से हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला रोते हुए कह रही कि हमें तो बस मामा (शिवराज सिंह चौहान) चाहिए. चाहे कुछ भी हो जाए. उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की वजह से बुरा लग रहा है और वह खाना भी नहीं खाई है. महिला को सुनकर आपकी भी आंखें भर आएंगी.

जानकारी के मुताबिक, वीडियो बनाने वाले शख्स का नाम रमेश गुप्ता है, जो सिविल लाइन में मोबाइल सर्विस सेंटर चलाते है. उन्होंने रोती हुई महिला से बातचीत की और उसे अपने फोन में रिकॉर्ड की. उसमे वो महिला को दिलासा दे रहे हैं कि अगली बार जरूर मामा (शिवराज सिंह चौहान) को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे. आप टेंशन नहीं लो. अब आप खाना खा लेना.

पूर्व सीएम भी भावुक आए नजर
यह वीडियो सागर के सिविल लाइन इलाके का है. हालांकि, यह महिला कौन है? इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. बता दें शिवराज के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कुछ महिलाएं भी बीते दिन उनसे मुलाकात करने पहुंची थीं. इस दौरान वे फफक-फफक कर रोने लगीं. शिवराज ने उन्हें गले लगा लिया, इस दौरान पूर्व सीएम भी भावुक नजर आए.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने CM डॉ मोहन यादव को दी बधाई
वहीं, मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं. राजधानी भोपाल में नव नियुक्त मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं देने हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ रही है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी बड़ी हस्तियों से लेकर सामान्य लोग भी मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर डॉ मोहन यादव को शुभकामनाएं दे रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी डॉ मोहन यादव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया पद ग्रहण करने की बधाई दी. इसके रिप्लाई में सीएम यादव ने पूर्व सीएम का आभार जताया.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this