7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाने से संत समाज नाराज, उठाए सवाल

ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाने से संत समाज नाराज, उठाए सवाल

Published on

प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला 2025 के दौरान एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का मुद्दा गरमा गया है। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की ओर से महामंडलेश्वर पद पर पट्‌टाभिषेक किया गया। इस मुद्दे को लेकर अब संत समाज की नाराजगी सामने आई है। किन्नर अखाड़े की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बिना शिक्षा दिए दीक्षा देने का सवाल भी उठ रहा है। वहीं, इस पूरे मामले में किन्नर अखाड़े की ओर से भी बयान सामने आया है।

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर कुछ धर्मगुरुओं ने नाराजगी जताई है। हालांकि, इस मुद्दे पर संत समाज बंटा हुआ नजर आ रहा है। कुछ धर्मगुरुओं का कहना है कि ममता कुलकर्णी के मामले में धर्म-परंपरा की अनदेखी की गई। दूसरी तरफ किन्नर अखाड़े का कहना है की सारी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया है।

दरअसल, किन्नर अखाड़ा ने शुक्रवार को ममता कुलकर्णी को संन्यास दिलाया। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका महामंडलेश्वर के रूप में पट्‌टाभिषेक किया। उनका नाम श्रीयामाई ममतानंद गिरी दिया गया है।

अंडरवर्ल्ड से संबंध का आरोप
शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने इस मुद्दे पर कहा कि ममता कुलकर्णी पर अंडरवर्ल्ड से संबंध होने के आरोप हैं। इन आरोपों से वह बरी हुई हैं या नहीं, मैं नहीं जानता। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी उनका महामंडलेश्वर बनाया जाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़ा फर्जी विश्वविद्यालय है और अवैध डिग्रियां बांट रहा है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को संन्यास देने का अधिकार नहीं है।

स्वामी आनंद स्वरूप ने आगे कहा कि किन्नर अखाड़ा के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने का केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें आगे किसी धार्मिक आयोजन में बुलाया गया तो हम उसमें शामिल नहीं होंगे।

हिमांगी सखी ने उठाए सवाल
प्रथम किन्नर कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी ने कहा कि किन्नर अखाड़ा तो किन्नर समाज के लिए बना था। उन्होंने कहा कि अगर आपको किन्नर के अलावा महिलाओं को महामंडलेश्वर बनाना है तो उसका नाम बदलकर दूसरा रख लीजिए। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा दिए ही दीक्षा दे दी। ममता कुलकर्णी का मुंडन नहीं कराया। चोटी काटकर महामंडलेश्वर बना दिया। यह अनुचित है। दूसरी तरफ, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि ममता कुलकर्णी का निर्णय के निर्णय का स्वागत करना चाहिए। वह सनातन के मार्ग पर आगे बढ़ रही हैं।

किन्नर अखाड़े का पलटवार
आचार्य महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस पूरे मुद्दे पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी मुझसे वर्ष 2022 से संपर्क में हैं। वह भक्ति मार्ग पर चल रही थीं। उनका जीवन और कर्म संयमित था। इसलिए, अखाड़े ने उन्हें पूरी परंपरा का पालन कर महामंडलेश्वर बनाया है। विरोध कर रहे संतों पर उन्होंने करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सनातन धर्म के पतन का कारण हैं।

एक्ट्रेस सना खान का मुद्दा उठाते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि वह पूरी तरह से इस्लाम से जुड़कर अपना जीवन बिता रही हैं। उनके लिए किसी ने कुछ नहीं बोला। ममता ने जीवन अपने धर्म के लिए समर्पित किया तो हंगामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। हमारे पास उनके खिलाफ बोलने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन, हम किसी का नाम लेकर कुछ नहीं कहेंगे।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....