8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलसानिया मिर्जा का वुमेंस डबल्स करियर हार के साथ खत्म, अब मिक्सड...

सानिया मिर्जा का वुमेंस डबल्स करियर हार के साथ खत्म, अब मिक्सड डबल्स आखिरी उम्मीद

Published on

नई दिल्ली

भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के करियर का ऑस्ट्रेलियन ओपन आखिरी ग्रैंड स्लैम इवेंट है। इस टूर्नामेंट के बाद वह टेनिस के अलविदा कह देंगी। उनका वुमेंस डबल्स करियर हार के साथ खत्म हुआ। सानिया मिर्जा और कजाखस्तान की उनकी जोड़ीदार एना डेनिलिना की जोड़ी दूसरे दौर में हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुई।

बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एनहेलिना कलिनिना की जोड़ी ने उन्हें 4-6, 6-4, 2-6 से हराया। सानिया मिर्जा की मिक्सड डबल्स में उम्मीदें बची हुई हैं। इसमें दिग्गज भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना उनके जोड़ीदार होंगे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या सानिया मिर्जा अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब जीत पाएंगी। दोनों की जोड़ी ने 2017 फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

सानिया ओर रोहन की जोड़ी दूसरे दौर में
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की मिकस्ड डबल्स जोड़ी ने शनिवार को दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को एक घंटे 14 मिनट में 7-5, 6-3 से हराया था। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सानिया मिर्जा का सामना राउंड ऑफ 16 में निकोल मेलिचर-मार्टिनेज/मैटवे मिडेलकूप और एलेन पेरेज/हैरी हेलिओवारा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

सानिया मिर्जा ने 3 वुमेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है
सानिया मिर्जा ने 3 वुमेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया ओपन में उनकी निगाहें 7वें प्रमुख खिताब पर है। उन्होंने अबतक अब तक 3 मिक्स्ड डबल्स और 3 वुमेंस डबल्स मिलाकर कुल 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उन्होंने साल 2015 में वुमेंस डबल्स में विंबलडन और यूएस ओपन और 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने साल 2011 में फ्रेंच ओपन का फाइनल खेला थीा। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में 2009 में विम्बलडन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीता था।सानिया मिर्जा और महेश भूपति ने 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्सड डबल्स का खिताब जीता था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...