10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यफोन उठाते ही हैलो नहीं वंदे मातरम बोलिए... शिंदे सरकार के मंत्री...

फोन उठाते ही हैलो नहीं वंदे मातरम बोलिए… शिंदे सरकार के मंत्री का सरकारी कर्मचारियों के लिए फरमान

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को राज्य के 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा क‍िया। इस दौरान सुधीर मुनगंटीवार को वन, मत्स्य विकास और सांस्कृतिक मामलों के विभाग द‍िए गए हैं। सांस्कृतिक कार्य मंत्री बनने के बाद सुधीर मुनगंटीवार ने नया फरमान जारी क‍िया है। उन्‍होंने ऐलान क‍िया है क‍ि अब सरकारी कार्यालयों में फोन पर हेलो बोलने की बजाय वंदे मातरम बोला जाएगा। इस पर उनका तर्क है क‍ि हेलो जैसे शब्‍द विदेशी हैं। ऐसे में इन शब्दों का त्याग करना जरूरी है। उनका कहना है क‍ि वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि हर भारतीय की भावना है।

रव‍िवार को व‍िभागों का बंटवारा होने के बाद महाराष्‍ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा क‍ि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अब से महाराष्ट्र में सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी फोन पर अपनी बात की शुरुआत वंदे मातरम से करेंगे। हेलो के बजाय वंदे मतरम कहना अनिवार्य होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि जल्द इस सिलसिले में आधिकारिक आदेश भी निकाला जाएगा।

‘विदेशी शब्द का त्‍याग जरूरी’
मुनगंटीवार ने कहा कि हेलो एक विदेशी शब्द है। ऐसे में इसका त्याग करना जरूरी है। उन्‍होंने जोर देकर कहा क‍ि वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि हर भारतीय की भावना है। ऐसे में इसे बोलने पर क‍िसी तरह का परहेज नहीं होना चाह‍िए।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this