7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालसंपर्क क्रांति ट्रेन के AC कोच में वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर...

संपर्क क्रांति ट्रेन के AC कोच में वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर कर दी पेशाब, नशे में धुत युवक की करतूत

Published on

छतरपुर ,

मानिकपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जा रही उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में एक शराबी युवक ने वैज्ञानिक समेत उनकी पत्नी पर पेशाब कर दिया. बुजुर्ग वैज्ञानिक और उनकी पत्नी के कई बार मना करने पर भी नशे में धुत युवक नहीं माना. जब दंपती ने शोर मचाया तो सूचना पर पहुंचे टीटीई ने युवक को पकड़ा और ट्रेन के झांसी स्टेशन पहुंचने पर युवक को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया.

दरअसल, बनारस हिंदू विवि से रिटायर्ड वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीएन खरे अपनी पत्नी ऊषा खरे के साथ छतरपुर में अपने रिश्तेदार के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. इसके बाद दोनों छतरपुर से हरपालपुर स्टेशन पहुंचे. फिर हरपालपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रहे थे. गाड़ी संख्या 12447 उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में रात 10:06 बजे खरे दंपती एसी कोच B-3 की लोअर बर्थ की सीट नंबर 57 और 60 पर यात्रा कर रहे थे.

इसी कोच में साइड लोअर बर्थ की सीट नंबर-63 पर कुतुब बिहार साउथ वेस्ट नई दिल्ली निवासी रीतेश भी महोबा से हजरत निजामुद्दीन के लिए यात्रा कर रहा था. ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी कि नशे में धुत युवक रीतेश ने सीट से उतरकर बुजुर्ग दंपती पर पेशाब करनी शुरू कर दी.

दंपती ने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माना और दोनों की लोअर बर्थ पर पेशाब करता रहा. वैज्ञानिक दंपती ने शोर मचाया तो कोच में मौजूद अन्य यात्री भी जाग गए और टीटीई को सूचना दी गई. टीटीई बीएस खान ने मौके पर पहुंचकर झांसी रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी. ट्रेन के झांसी पहुंचने पर आरपीएफ ने युवक को उतार लिया. युवक के खिलाफ टीटीई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है.उधर, जनसंपर्क अधिकारी झांसी रेल मंडल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक और उनकी पत्नी की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...