10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिसंपूर्णविश्वतः जनाः भारतम् आगमिष्यन्ति... विश्व संस्कृत दिवस पर पीएम मोदी की खास...

संपूर्णविश्वतः जनाः भारतम् आगमिष्यन्ति… विश्व संस्कृत दिवस पर पीएम मोदी की खास अपील का दिखा असर

Published on

नई दिल्ली

विश्व संस्कृत दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस महान भाषा का उत्सव मनाने के लिए सभी से सोशल मीडिया पर संस्कृत में एक वाक्य साझा करने की अपील की। मोदी ने एक्स पर संस्कृत में की गई एक पोस्ट में कहा विश्व संस्कृत दिवस पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उन सभी की प्रशंसा करता हूं, जो संस्‍कृत के प्रति बहुत भावुक हैं। उन्होंने सभी से संस्कृत वाक्य के साथ ही हैशटैग सेलिब्रेटिंग संस्कृत का उपयोग करने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री की अपील का असर दिखा। कई लोगों ने इस खास दिन पर संस्कृत में ही अपना संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ‘एक्स’ पर लिखे अपने पोस्ट में कहा कि भारत का संस्कृत के साथ बहुत विशिष्‍ट संबंध है। इस महान भाषा का उत्सव मनाने के लिए, मैं आप सभी से संस्कृत में एक वाक्य साझा करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने इस पोस्ट के बाद खुद भी संस्कृत में एक वाक्य साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, अग्रिमदिनेषु भारतं जी-20 संमेलनस्य आतिथ्यं करिष्यति। संपूर्णविश्वतः जनाः भारतम् आगमिष्यन्ति, अस्माकं श्रेष्ठसंस्कृतिं ज्ञास्यन्ति च।

संस्कृत दिवस भारत में प्रतिवर्ष ‘श्रावणी पूर्णिमा’ के दिन मनाया जाता है। श्रावणी पूर्णिमा अर्थात् रक्षा बन्धन ऋषियों के स्मरण तथा पूजा और समर्पण का पर्व माना जाता है। ऋषि ही संस्कृत साहित्य के आदि स्रोत हैं, इसलिए श्रावणी पूर्णिमा को ‘ऋषि पर्व’ और ‘संस्कृत दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

पीएम मोदी नियमित रूप से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते रहते हैं कि भारतीय भाषाओं और परंपराओं को वैश्विक मंच पर बढ़ावा मिले। एक अनूठी पहल में पीएम मोदी ने लोगों से सोशल मीडिया पर संस्कृत में एक वाक्य साझा करने के लिए कहा। इस पहल के जवाब में कई दिलचस्प पोस्ट सामने आए।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...