23.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यपंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Published on

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गांवों के समग्र विकास की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सकेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंचायत प्रतिनिधि के रूप में की थी और गांव के विकास में पंचायतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स के स्टॉलों का अवलोकन किया, मेगा स्वास्थ्य शिविर की पहल की सराहना की और हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र व सहायता राशि वितरित की। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...