12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यसीक्रेट चैट, धमकी, बेवफाई पर लड़ाई... SDM ज्योति और आलोक की कहानी...

सीक्रेट चैट, धमकी, बेवफाई पर लड़ाई… SDM ज्योति और आलोक की कहानी में नया ट्विस्ट

Published on

प्रयागराज/लखनऊ,

SDM ज्योति मौर्य मामले में ‘पति, पत्नी और वो’ की लड़ाई अब बढ़ती ही जा रही है. रोज कहानी में नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं. जहां एक तरफ प्रयागराज फैमिली कोर्ट में ज्योति पेशी के लिए नहीं पहुंचीं. तो वहीं, अब ज्योति के साथ नाम जुड़ने के बाद चर्चा में आए महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

बता दें कि मनीष दुबे और एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला विवाहेतर संबंधों के कारण सुर्खियों में है. इस मामले में जिस तरह के खुलासे हुए हैं और नई बातें सामने आई हैं, उन्हें प्रशासनिक छवि खराब होने के तौर पर देखा जा रहा है. मनीष के ऊपर सिर्फ ज्योति के पति की शिकायत पर ही जांच नहीं की गई. बल्कि, उनके खिलाफ दो महिलाओं ने भी शिकायत दी थी. जिनमें से एक तो खुद उनकी अपनी पत्नी है.

तीन शिकायतों की विभागीय जांच में मनीष दोषी पाए गए हैं. डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्या को सौंप दी है. जिसमें मनीष दुबे को सस्पेंड करने की संस्तुति कर दी गई है. जांच रिपोर्ट अब शासन को भेजी जाएगी जिसके बाद मनीष दुबे पर कार्रवाई तय होगी.DG होमगार्ड BK Maurya ने कहा कि एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य की हत्या की साजिश की ऑडियो जांच कराने के लिए एफआईआर दर्ज कर जांच की जाए.

दरअसल, सोशल मीडिया सेंसेशन बने एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के मामले में जिला कमांडेंट मनीष दुबे की भूमिका पर सवाल खड़े हुए थे. ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने डीजी होमगार्ड से शिकायत की थी. जिसके बाद डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने जांच शुरू की. जांच में मनीष दुबे को दोषी पाया गया है. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ उनके संबंध हैं. इस वजह से विभाग की छवि धूमिल हुई है.

महिला होमगार्ड ने भी लगाया है मनीष पर आरोप
ये तो था पहला मामला. दूसरा मामला अमरोहा जिले का है. बताया जा रहा है मनीष दुबे के खिलाफ अमरोहा में एक महिला होमगार्ड ने आरोप लगाया था. महिला ने अपने शिकायती पत्र में कहा था कि कमांडेंट मनीष दुबे उसे अकेले में मिलने के लिए बुलाते हैं. और जब वह मिलने नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी गई. महिला होम गार्ड ने इस मामले की शिकायत डीजी होम से भी की थी. महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि शिकायत करने के बाद उसे धमकी भी दी जा रही थी.

मनीष दुबे की पत्नी ने की ये शिकायत
जांच रिपोर्ट में तीसरी शिकायत मनीष दुबे की पत्नी का भी जिक्र किया गया है. जिसमें मनीष दुबे की पत्नी ने जांच के दौरान लिखित बयान देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद मनीष दुबे अब उससे 80 लाख रुपए दहेज मांग रहे हैं. हालांकि, एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ मनीष दुबे का नाम जुड़ने के मामले में जब मीडिया ने उनसे बात की थी कि उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि ये मेरा पारिवारिक मामला है और वो इस मामले में कुछ भी नहीं कहेंगी.

अब इस मामले पर मनीष पर क्या एक्शन होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन यह बोलना गलत नहीं होगा कि ‘पति, पत्नी और वो’ की लड़ाई में मनीष बुरी तरह फंस चुके हैं.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...