11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तराखंड में अमेरिकी सैनिक देख चीन के सीने में उठी जलन, भारत...

उत्तराखंड में अमेरिकी सैनिक देख चीन के सीने में उठी जलन, भारत ने दो टूक सुना दिया

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के साथ उत्तराखंड में चल रहे संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास पर चीन की आपत्ति को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। उसने दो टूक कहा है कि हमारे सैन्य अभ्यास को लेकर किसी भी तीसरे पक्ष को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। भारत ने पलटवार करते हुए कहा कि चीन को पहले खुद आईने में झांकना चाहिए कि उसने पूर्वी लद्दाख में अतिक्रमण करके किस तरह समझौतों पर उल्लंघन किया है। ‘दाल भात में मूसल चंद’ बनने की कोशिश कर रहे चीन ने भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास पर यह कहते हुए आपत्ति की है कि यह सीमा पर शांति के लिए हुए द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन है। बीजिंग लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के नजदीक हो रहे युद्धाभ्यास को भारत-चीन मामलों में अमेरिका की दखल के रूप में देख रहा है।

चीन की आपत्ति से जुड़े सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने किसी तीसरे देश को इसका ‘वीटो’ नहीं दिया है कि किसके साथ सैन्य अभ्यास करें, किसके साथ नहीं। उन्होंने कहा कि युद्धाभ्यास का द्विपक्षीय संबंधों से कुछ लेना-देना ही नहीं है। बागची ने आगे कहा, ‘लेकिन चूंकि ये चीनी पक्ष की तरफ से उठाया गया है तो मैं जोर देकर कहता हूं कि चीनी पक्ष को आत्ममंथन की जरूरत है और उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए कि उन्होंने खुद 1993 और 1996 के समझौते का उल्लंघन किया है।’ बागची ने कहा कि भारत जिसके साथ चाहे सैन्य अभ्यास करे, किसी तीसरे देश को उसने ऐसे मुद्दों पर कोई ‘वीटो’ नहीं दिया है।

इससे पहले चीन ने भारत के साथ ये मुद्दा उठाया था कि एलएसी के पास अमेरिका के साथ उसका सैन्य अभ्यास 1993 और 1996 में दिल्ली और बीजिंग के बीच हुए समझौते की भावनाओं के खिलाफ है। इससे द्विपक्षीय विश्वास पैदा करने में मदद नहीं मिलेगी। दरअसल, 1993 का समझौता एलएसी पर शांति बरकरार रखने के लिए हैं। वहीं 1996 का समझौता ‘भारत-चीन सीमा इलाके’ पर दोनों पक्षों की तरफ से विश्वास बढ़ाने वाले कदमों से जुड़ा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची से जब चीन में सख्त कोरोना लॉकडाउन के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ कहने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी देश की कोरोना से निपटने की रणनीति पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही दुनिया कोरोना के कहर से बाहर आएगी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...