18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजमीन बेचकर पढ़ाई के लिए भेजा था ऑस्ट्रेलिया, झगड़े के दौरान चाकू...

जमीन बेचकर पढ़ाई के लिए भेजा था ऑस्ट्रेलिया, झगड़े के दौरान चाकू मारकर भारतीय छात्र की हत्या

Published on

करनाल,

ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. कुछ भारतीय छात्रों के बीच झगड़े के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया. मरने वाला 22 वर्षीय युवक एमटेक का छात्र था. जो झगड़े के दौरान घायल हो गया था. लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई. चंडीगढ़ में उसके घर पर मातम पसरा हुआ है. परिजनों के मुताबिक, वो जुलाई में छुट्टियों के दौरान अपने घर आना चाहता था.

करनाल में रहने वाले पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सोमवार को जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह वारदात शनिवार को मेलबर्न में स्थानीय समयानुसार रात करीब नौ बजे हुई थी. पीड़ित के चाचा यशवीर के मुताबिक, उनके भतीजे नवजीत संधू पर एक अन्य छात्र ने चाकू से जानलेवा हमला किया. नवजीत उस वक्त कुछ भारतीय छात्रों के बीच किराए के मुद्दे पर हुए विवाद में दखल देने की कोशिश कर रहा था.

यशवीर के मुताबिक, नवजीत के एक भारतीय दोस्त ने उससे अपना सामान लेने के लिए उसके घर चलने के लिए कहा था क्योंकि उसके पास कार थी. जब उसका दोस्त अंदर गया तो नवजीत ने कुछ चीखने चिल्लाने की आवाज़े सुनीं. उसने अंदर जाकर देखा कि वहां हाथापाई हो रही है. इस दौरान नवजीत ने बीच बचाव करने और उन लोगों को शांत करने की कोशिश की, तभी एक दूसरे लड़के ने उसकी छाती पर चाकू से हमला कर दिया.

मृतक के चाचा यशवीर ने आगे बताया कि उनके भतीजे पर हमला करने वाला आरोपी छात्र भी करनाल का रहने वाला है. इस घटना की जानकारी उनके परिवार को रविवार की सुबह मिली. उन्होंने कहा कि नवजीत का वो दोस्त, जो वारदात के वक्त उसके साथ वह भी इस घटना में घायल हो गया. यशवीर के मुताबिक, उनका पूरा परिवार सदमे की हालत में है.

उन्होंने कहा कि उनका भतीजा नवजीत एक मेधावी छात्र था और उसे जुलाई में छुट्टियों के लिए अपने घर आना था. यशवीर के अनुसार, नवजीत डेढ़ साल पहले स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था. उसके पिता एक किसान हैं, जिन्होंने उसकी शिक्षा के लिए अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी और उसे विदेश भेजा था. उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि नवजीत के शव को जल्द से जल्द भारत लाने में उनकी मदद की जाए.

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...