21.6 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराज्य48 घंटे में सात स्टूडेंट दे चुके जान! इंटर रिजल्ट के बाद...

48 घंटे में सात स्टूडेंट दे चुके जान! इंटर रिजल्ट के बाद तेलंगाना के कई परिवारों में हाहाकर

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना में परीक्षा में असफल होने के कारण कारण पिछले 48 घंटे के दौरान इंटर के सात विद्यार्थियों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। तेलंगाना राज्य इंटर शिक्षा बोर्ड (टीबीआईई) ने 24 अप्रैल को प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। महबूबाबाद के पुलिस अधीक्षक के अनुसार परीक्षा में असफल होने के कारण दो छात्राओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जहां जिले के एक गांव की छात्रा ने अपने घर में फंदा लगा लिया तो अन्य छात्र ने कुएं में छलांग लगा दी।

रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आर गिरिधर ने बताया कि सुल्तानबाजार पुलिस थाना क्षेत्र में इसी तरह की घटना में प्रथम वर्ष के एक छात्र ने परीक्षा में असफल होने के बाद कथित तौर पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शहर के नल्लाकुंता इलाके का निवासी एक और छात्र जडचर्ला में रेलवे लाइन के पास मृत मिला।

परीक्षा में फेल होने पर उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस को संदेह है कि संभवत: परीक्षा में खराब प्रदर्शन के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। मंचिर्याल जिले की पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि इंटर के प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने परीक्षा में असफल होने के कारण अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या कर ली है।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...