14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीय'चीरहरण हुआ, महाभारत हुई लेकिन…', व्याभिचार के मामले में दिल्ली HC ने...

‘चीरहरण हुआ, महाभारत हुई लेकिन…’, व्याभिचार के मामले में दिल्ली HC ने क्यों किया द्रौपदी का जिक्र

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक व्यभिचार के मामले को खारिज करते हुए महाभारत के किस्से का जिक्र किया. असल में मामला ऐसा था जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी के खिलाफ आपरत्तिजनक संबंध का आरोप लगाया था. कोर्ट ने कहा कि महिलाओं को पति की संपत्ति मानने की मानसिकता और इसके विनाशकारी परिणामों का उदाहरण महाभारत में स्पष्ट है, जहां द्रौपदी को उसके पति युधिष्ठिर ने जुए में दांव पर लगा दिया था.

जुए में द्रौपदी को हारे पांडवः हाइकोर्ट
हाईकोर्ट ने कहा, “महाभारत में द्रौपदी को जुए में दांव पर लगाया गया, जहां उनके अन्य चार भाई चुपचाप दर्शक बने रहे और द्रौपदी को अपनी गरिमा के लिए आवाज उठाने का कोई अधिकार नहीं था. इसके परिणामस्वरूप जुए में हार के बाद महाभारत का भीषण युद्ध हुआ, जिसमें असंख्य लोगों की जान गई और कई परिवार नष्ट हो गए.”

कोर्ट ने आगे कहा कि इस तरह के उदाहरण के बावजूद, समाज की पुरुषवादी मानसिकता तब तक नहीं बदली, जब तक सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 497 (व्यभिचार) को असंवैधानिक घोषित नहीं किया.

साल 2010 का था मामला
यह मामला 2010 में दायर किया गया था, जिसमें एक पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का एक अन्य व्यक्ति के साथ व्यभिचारी संबंध है. पति ने दावा किया कि उसकी पत्नी और आरोपी व्यक्ति एक होटल में एक ही कमरे में रात भर रुके थे, जिसके आधार पर उसने व्यभिचार का आरोप लगाया. हाईकोर्ट ने कहा कि भले ही धारा 497 को 2018 में असंवैधानिक घोषित किया गया, लेकिन यह पुराने मामलों पर भी लागू होगा. कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले का समर्थन किया, जिसमें कहा गया था कि केवल एक ही कमरे में रात भर रहने के आधार पर यह नहीं माना जा सकता कि दोनों ने यौन संबंध बनाए.

हाईकोर्ट ने कहा, “धारा 497 का मूल आधार यह है कि व्यभिचार का कार्य यानी यौन संबंध होना चाहिए, जिसके लिए कोई मौखिक या दस्तावेजी सबूत नहीं है. यह केवल एक अनुमान पर आधारित है, जिसे प्रथम दृष्टया स्वीकार नहीं किया जा सकता.” कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि धारा 497 के जरूरी तत्व इस मामले में सिद्ध नहीं हुए. इसलिए, आरोपी के खिलाफ दायर व्यभिचार का मामला खारिज कर दिया गया.

समाज में बदलाव की जरूरतः HC
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में न केवल कानूनी पहलुओं पर ध्यान दिया, बल्कि सामाजिक मानसिकता पर भी टिप्पणी की. कोर्ट ने महाभारत के उदाहरण के जरिए यह बताया कि महिलाओं को संपत्ति मानने की सोच कितनी हानिकारक हो सकती है और समाज को इस दिशा में बदलाव की जरूरत है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...