11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालभोपाल की पिपलानी पुलिस ने एक्सीडेंट में शेफ की मौत हो गई,...

भोपाल की पिपलानी पुलिस ने एक्सीडेंट में शेफ की मौत हो गई, तीन दिन तक नहीं बताया

Published on

भोपाल ।
भोपाल की पिपलानी पुलिस पर इंजीनियर उदित गायकी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद एक बार फिर गंभीर आरोप लगने लगे हैं। दरअसल 19 अक्टूबर को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसकी लाश को पुलिस ने अज्ञात मानकर गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखवा दिया था। गुरुवार को शिनाख्त होने के बाद शव का पीएम कराया गया। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप कि जिस स्कूटी पर सवार रहते एक्सीडेंट हुआ, वह उसी एड्रेस पर रजिस्टर्ड है, जहां अभी हम रहते हैं। इसी के साथ गाड़ी में ही मृतक का मोबाइल फोन और पहचान पत्र भी रखा था, लेकिन पुलिस ने इसकी तलाशी ही नहीं ली। पुलिस की इस लापरवाही के कारण बॉडी सड़ने लगी है।


दो वाहनों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत

यह भी पढ़िए : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद के साक्षात्कार 29 को

जानकारी के मुताबिक राम बहादुर (55) पिता चमन बहादुर झील नगर थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में रहते थे। वे रत्नागिरी में एक रेस्टोरेंट में बतौर शेफ जॉब करते थे। उनके भाई नीमकांत ने बताया कि 19-20 अक्टूबर की दरमियानी रात रेस्टोरेंट के बंद होने के बाद स्कूटी पर सवार होकर रात करीब डेढ़ बजे घर आ रहे थे। तभी रत्नागिरी में उन्हें अन्य दो पहिया वाहन के चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि एम्बुलेंस से भाई को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने भी चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...