8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: 'गर्लफ्रेंड से शादी नहीं करवा रही थी...', गुस्साए बेटे ने ले...

दिल्ली: ‘गर्लफ्रेंड से शादी नहीं करवा रही थी…’, गुस्साए बेटे ने ले ली मां की जान, पुलिस को कॉल कर बोला- लूट हुई है

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. मृत 45 साल की महिला सुलोचना का शव 6 दिसंबर की रात उनके घर में खून से लथपथ पाया गया था.6 दिसम्बर रात करीब 8:30 बजे, पुलिस कंट्रोल रूम में सावन नामक युवक ने पीसीआर कॉल कर बताया कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है और उनके झुमके गायब हैं. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. वहां कॉलर ने बताया कि हत्या लूट के बाद कि गई है.

जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि घर में कोई लूटपाट हुई ही नहीं थी, क्योंकि घर में अन्य कीमती सामान सही सलामत था. सिवाय उस झुमके के जो महिला ने पहना था, सब कुछ ठीक था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.  मृतक सुलोचना रघुबीर नगर में अपने दो बेटों, 27 साल के कपिल 22 साल के सावन के साथ रहती थीं. उनके पति सुरत सिंह की 2019 में मौत हो चुकी है. कपिल एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं, जबकि सावन सामान ढोने के लिए एक चैंपियन गाड़ी चलाता है.

जांच के दौरान पुलिस ने परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की लेकिन कोई संदिग्ध नजर नहीं आया. इतना ही नहीं, पुलिस को घर में जबरन घुसने के भी सुराग नहीं मिले. पुलिस को सावन पर शक हुआ, क्योंकि वह ही मौके पर था, और वो बार- बार कहानी भी बदल रहा था. जब पुलिस को यकीन हो गया कि घर में किसी बाहरी की एंट्री नहीं हुई है तो पुलिस ने सावन से पूछताछ की.

सवान ने कबूल किया जुर्म
कड़ी पूछताछ में सावन ने अपनी मां की हत्या करने की बात कबूल की. उसने बताया कि उसके बड़े भाई कपिल की शादी हाल ही में तय हुई थी. इस पर सावन ने अपनी माँ से कहा कि वह भी एक लड़की से शादी करना चाहता है, जिसे वह पहले से जानता है. लेकिन सुलोचना ने उसे डांटा और यह भी कहा कि अगर उसने दोबारा यह बात उठाई तो वह उसे प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया जाएगा. बस इसी बात से सावन इस कदर नाराज हो गया कि उसने अपनी मां की हत्या की साजिश रची और 6 तारीख की रात को उसने मां की हत्या करने के बाद पुलिस को झूठी कॉल की.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...