33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी से 'भीख' मांग पाकिस्‍तान में घिरे शहबाज शरीफ, टीम इमरान...

पीएम मोदी से ‘भीख’ मांग पाकिस्‍तान में घिरे शहबाज शरीफ, टीम इमरान आग बबूला, देनी पड़ी सफाई

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की गुहार लगाकर अपने ही देश में बुरी तरह से घिर गए हैं। पाकिस्‍तान में इमरान खान के नेतृत्‍व वाली प्रमुख विपक्षी पार्टी पीटीआई ने शहबाज शरीफ पर जोरदार हमला बोला है। पीटीआई के नेता और पाकिस्‍तान के पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि बातचीत के लिए भीख मांगना पाकिस्‍तान की नीति नहीं रही है। हम पीएम शहबाज शरीफ के बयान को खारिज करते हैं और कश्‍मीर को बेचने नहीं देंगे।

पीटीआई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फवाद चौधरी ने ट्वीट करके कहा, ‘शहबाज शरीफ का बयान सुनकर हैरान हूं। हमारा मोदी पर स्‍टैंड है कि वह कश्‍मीर की वास्‍तविक स्थिति को बहाल करें। इसके बाद ही पाकिस्‍तान बातचीत करेगा। बातचीत के लिए भीख मांगना पाकिस्‍तान की नीति नहीं है और हम शहबाज शरीफ के रुख का कड़ा विरोध करते हैं। उन्‍हें कश्‍मीर को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’ इस बीच इमरान खान की पार्टी के कड़ा विरोध करने पर अब पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सफाई दी है।

पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री कार्यालय को देनी पड़ी सफाई
पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक पीएम शहबाज शरीफ के कार्यालय ने स्‍पष्‍टीकरण दिया है कि पीएम ने लगातार कहा है कि पाकिस्‍तान और भारत को निश्चित रूप से अपने द्विपक्षीय मुद्दों को बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए। इसमें खासकर जम्‍मू-कश्‍मीर का मुद्दा शामिल है। पाकिस्‍तानी पीएमओ ने कहा कि हमने बार-बार कहा है कि भारत से तभी बातचीत होगी जब अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म करने के फैसले को वापस ले लिया जाता है। शहबाज ने कहा कि इसके ब‍िना भारत के साथ बातचीत संभव नहीं है।

पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि कश्‍मीर के मुद्दे का समाधान संयुक्‍त राष्‍ट्र के प्रस्‍तावों के मुताबिक होना चाहिए। शहबाज शरीफ अपने बातचीत के बयान के बाद पाकिस्‍तानी सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। शहबाज शरीफ ने यूएई से गुहार लगाई है कि वह कश्‍मीर के मामले में भारत और पाकिस्‍तान के बीच सहयोग करे और दोनों को बातचीत की मेज पर वापस लाए। शहबाज ने कहा कि हमने सीख लिया है कि बम से नहीं बल्कि शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य पाकिस्‍तान का विकास होगा।

Latest articles

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...