17.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यडिनर के पहले शिंदे की जोरदार बैटिंग, तभी पवार बोले- हमें कैच...

डिनर के पहले शिंदे की जोरदार बैटिंग, तभी पवार बोले- हमें कैच पकड़ना आता है याद रखना

Published on

मुंबई

हमें भी थोड़ी-थोड़ी बैटिंग करना आता है। तीन महीने पहले हमने बैटिंग की थी और मैच भी जीता था। यह कहते हुए एकनाथ शिंदे ने सत्ता संघर्ष की कहानी को याद किया। उन्होंने कहा कि जब-जब हमें मौका मिलेगा तब-तब हम बैटिंग करते रहेंगे। एकनाथ शिंदे की इस बात के जवाब में पास में ही बैठे शरद पवार ने कहा कि हमें भी अगर मौका मिला तो अच्छे से कैच पकड़ना आता है, इस बात को ध्यान में रखिएगा। शरद पवार की इस हाजिर जवाबी के चलते वहां उपस्थित सभी लोग हंसने लगे। दरअसल मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव की पूर्व संध्या पर बुधवार को आयोजित किए गए डिनर के कार्यक्रम के दौरान लगभग सभी दलों के नेताओं की मौजूदगी दर्ज की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे दिग्गज नेता भी मौजूद थे। तभी एकनाथ शिंदे ने यह बातें कहीं।

इस बैठक में मिलिंद नार्वेकर, जितेंद्र अव्हाड, अमोल काले और प्रताप सरनाईक जैसे कई नेता मौजूद थे। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार शरद पवार, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस किसी कार्यक्रम में पहली बार एकसाथ एक मंच पर आये थे।

क्या बोले एकनाथ शिंदे?
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई को क्रिकेट का केंद्र कहा जाता है। एमसीए के पूर्व कार्यकारी मंडल ने इसे आगे ले जाने का काम किया है। अब इसे बुलंदियों पर ले जाने का काम पवार और शेलार पैनल करेगा। उन्होंने कहा कि मुंबई में 51 मैदान, बीकेसी में 22 एकड़ की जगह पर क्रिकेट एकेडमी शुरू करने जैसे कई मुद्दों को सुलझाने का का काम यह पैनल जरूर करेगा। लिहाजा इस पैनल को जरूर जीत दिलवाएं।

शरद पवार ने क्या कहा?
शरद पवार ने कहा कि हमारी विचारधारा अलग-अलग है राजनीति में सब के विचार और आदर्श अलग-अलग हो सकते हैं। हम वहां संघर्ष करते हैं और करेंगे लेकिन हम खेल में राजनीति को बाहर रखना ही पसंद करते हैं। जब मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष थाम तब नरेंद्र मोदी गुजरात एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में मीटिंग के लिए आते थे। वहीं हिमाचल की तरफ से अनुराग ठाकुर और कांग्रेस की तरफ से राजीव शुक्ला आते थे। यह सब बताने का मतलब सिर्फ यही है कि हम खेल में राजनीति को नहीं लाते हैं। अब भविष्य में भी कुछ प्रोजेक्ट करने हैं। मुंबई में बीसीसीआई का हेड क्वार्टर लाये। जिस हॉल में हम बैठे हैं इसे बनाया।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...