14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालशिवराज ने बीजेपी आलाकमान को दे दिया एक और कड़क संदेश, एमपी...

शिवराज ने बीजेपी आलाकमान को दे दिया एक और कड़क संदेश, एमपी नहीं छोड़ेंगे

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों फुर्सत में हैं। उन्होंने बीजेपी आलाकमान को एक और संदेश दिया है। गुरुवार को वे अपने विदिशा के फॉर्म हाउस पहुंचे और खेतों का जायजा लिया। इस दौरान शिवराज ने अपने खेतों की बुआई भी की। आसपास के किसानों के साथ भेंट मुलाकात और चर्चा भी की। उन्होंने आलाकमान को इशारों में ही बता दिया है कि वे एमपी नहीं छोड़ेंगे।

इस दौरान सीएम ने कहा कि अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है। धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। शिवराज ने आगे लिखा कि पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।

आपको बता दें कि शिवराज सीहोर जिले के जैत के निवासी हैं। बुधनी सीट से विधायक हैं, लेकिन उनकी जमीन जायजाद विदिशा में भी है। वे विदिशा से ही सांसद भी रह चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 16.5 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है। बुधवार को एमपी के नए सीएम मोहन यादव ने शपथ ली है। चुनाव जीतने के बाद विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया था।

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि अपने लिए दिल्ली में जाकर पद मांगने के बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा। जिसके बाद से शिवराज सिंह चौहान खेती करते हुए नजर आ रहे हैं। वे खुद ट्रैक्टर भी चला रहे हैं। पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this