16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालराहुल गांधी के ग्वालियर-चंबल दौरे वाले दिन कांग्रेस को झटका, पार्टी विधायक...

राहुल गांधी के ग्वालियर-चंबल दौरे वाले दिन कांग्रेस को झटका, पार्टी विधायक BJP में शामिल

Published on

श्योपुर ,

राहुल गांधी के ग्वालियर-चंबल दौरे वाले दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस विधायक और एमपी कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रामनिवास रावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने रामनिवास रावत ने बीजेपी की सदस्यता ली. इंदौर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम के बीजेपी में शामिल होने के अगले ही दिन चंबल की राजनीति के एक और बड़े कांग्रेसी चेहरे ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा है.

चंबल की राजनीति में अपना एक अलग मुकाम रखने वाले श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक हैं और पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सामने लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. रामनिवास रावत ओबीसी वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के साथ मुरैना महापौर शारदा सोलंकी भाजपा में शामिल हुए. CM यादव ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया. रावत के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए.

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी आज चंबल के भिंड जिले के दौरे पर हैं. भिंड के एमजेएस स्टेडियम में राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया. इससे एक दिन पहले इंदौर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया. यही नहीं, कांग्रेस छोड़कर अक्षय बम ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दल बदल के ऑपरेशन में बड़ी भूमिका निभाई.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...